'दीया और बाती हम' की मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां को दिल्ली के अस्पताल में आखिरकार बेड मिल ही गया। दीपिका ने इस बात जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। साथ ही बेड देने के लिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का शुक्रिया अदा भी किया है।