हाल ही में खबर आई थी कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानि दीपिका कक्कड़ शादी के बाद अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ पूरे रीति रिवाज से रोजा रख रही हैं। दीपिका उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह हिंदू से मुस्लिम बन गई थीं और उन्होंने अपना नाम फैजा इब्राहिम रख लिया था। अब दीपिका अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।