फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepesh Bhan: हप्पू सिंह को सता रही 'मलखान' की याद, वीडियो देख गोरी मेम ने कह दी ये बात

Fri, 05 Aug 2022 06:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौम्या टंडन, दिपेश भान, हप्पू सिंह - फोटो : social media
टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की स्टार कास्ट अभी भी अपने साथी कलाकार और दोस्त दीपेश भान की मौत से उबर नहीं पा रही है। उनकी मौत से न केवल उनके को-स्टार्स को बल्कि दीपेश के फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा था। दीपेश के निधन के इतने दिनों बाद भी शो की पूरी स्टार कास्ट उनके इस दुनिया में न होने पर यकीन नहीं कर पा रही है। शो से जुड़ा हर बंदा गहरे सदमे में है और किसी न किसी तरह से बस दीपेश को याद करने में लगा है। सबको अपनी अदाकारी और मजेदार शख्सियत से हंसाने वाले दीपेश के को-स्टार योगेश त्रिपाठी ने हाल ही में 'भाबी जी घर पर हैं' के एक एपिसोड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है। शो का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसपर शो की सबसे पहली गोरी मेम यानी सौम्या टंडन ने भी कमेंट किया है।      
विज्ञापन

2 of 4
हप्पू (योगेश त्रिपाठी) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हप्पू सिंह को आई दीपेश की याद
'भाबी जी घर पर हैं' में इंस्पेक्टर हप्पू सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता योगेश त्रिपाठी ने फिर एक बार अपने दोस्त और को-स्टार मलखान को याद किया है। शो के एक एपिसोड की क्लिप साझा करते हुए योगेश ने लिखा,'पुरानी यादें।' इस क्लिप में तीन आवारा दोस्त टीका, मलखान और टिल्लू की जोड़ी नजर आ रही है। इस तिगड़ी को एक बार फिर साथ देख सभी की आंखें भर आई हैं। वीडियो पर दीपेश और शो के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस के कमेंट के बीच कई वर्षों तक शो का हिस्सा रही सौम्या टंडन ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने लिखा,'हाहाहाहा...क्या मजेदार सीन किए थे हमने।'
विज्ञापन

3 of 4
सौम्या टंडन, दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
सबको खल रही दीपेश की कमी
यह पहली बार नहीं है जब दीपेश के किसी साथी कलाकार ने उनकी वीडियो साझा की है। इससे पहले भी कई बार शो के बाकी एक्टर्स उनकी वीडियो क्लिप्स साझा कर उन्हें याद कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर रिएक्ट करने वाली सौम्या ने भी दीपेश के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था,'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आप नहीं रहे। अब मैं आपको हंसते और गाते हुए नहीं देख पाउंगी। आप बहुत अच्छे इंसान थे। अपनी अच्छाई से स्वर्ग को भी रोशन कर दो। मिस यू।'
विज्ञापन

4 of 4
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
इस कारण से हुई मौत
बीते दिनों दीपेश का निधन हो गया था। उनके निधन का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जाता है। सुबह-सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे। बेहोश होते ही उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया था, लेकिन वह पहले ही इस दुनिया से जा चुके थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें