फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दयाबेन' के पति हैं चार्टेड अकाउंटेंट तो 'गोरी मेम' के बैंकर, जानिए क्या करते हैं इन सेलेब्स के पार्टनर

Fri, 02 Apr 2021 03:55 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
टीवी सेलेब्स - फोटो : Social media

छोटे पर्दे पर बेहतरीन जोड़ियों के साथ नजर आने वाले सेलेब्स के रीयल लाइफ पार्टनर्स भी किसी से कम नहीं है। दर्शकों की हमेशा से ही रील लाइफ के अलावा अपने पसंदीदा कलाकारों की रीयल लाइफ में भी खासी दिलचस्पी रही है। इन कलाकरों के पार्टनर भी किसी से कम नहीं है। हालांकि, कई कलाकार को कार्यक्रमों में अपने पार्टनर के साथ देखा जाता है तो कई इन्हें चकाचौंध भरी की दुनिया से दूर रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के रीयल पार्टनर से मिलाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 9
Dilip joshi - फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal

दिलीप जोशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को कौन नहीं जानता। इस शो में जेठालाल गड़ा का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है। उनके दो बच्चे रित्विक और नियति जोशी हैं। साल 2008 से ही दिलीप जोशी इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। दिलीप जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं।

विज्ञापन

3 of 9
दिशा वकानी के पति - फोटो : Social media

दिशा वकानी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन को तो आप जरूर देखते होंगे। इनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। दयाबेन का असली नाम दिशा वकानी है और इनके पति मयूर पंड्या चार्टेड अकाउंटेंट हैं। दिशा और मयूर ने नवंबर 2015 में शादी की थी।

4 of 9
सौम्या टंडन के पति - फोटो : Social media

सौम्या टंडन
'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी यानी गोरी मैम का रोल प्ले करने वालीं सौम्या टंडन के पति एक बैंकर हैं। साल 2016 में सौम्या टंडन ने शादी की थी। उनके और पति सौरभ देवेंद्र ने पहले एक-दूसरे को 10 साल डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे।

विज्ञापन

5 of 9
आसिफ शेख की पत्नी और बेटी - फोटो : Social media

आसिफ शेख
'भाबीजी घर पर हैं' आज के समय का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल है। इस शो में विभूति नारायण मिश्रा का रोल प्ले करने वाले आसिफ शेख की पत्नी का जेबा शेख हैं। विभूति की पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आसिफ की बेटी का नाम मरयम है और वह टैलंट कंपनी में काम करती हैं।

विज्ञापन

6 of 9
सुनील ग्रोवर की पत्नी - फोटो : Social media

सुनील ग्रोवर
कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सुनील की फैमिली भी लाइमलाइट से दूर ही रहती है। उनकी पत्नी का नाम आरती है और वह पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुनील टीवी शो से लेकर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

7 of 9
चंदन प्रभाकर की पत्नी - फोटो : Social media

चंदन प्रभाकर
चंदू चाय वाला याद है न? 'द कपिल शर्मा शो' से फेमस हुए चंदन प्रभाकर ने नंदिनी से साल 2015 में शादी की थी और उनकी एक बेटी है। चंदन की भी फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है।

8 of 9
कीकू शारदा की पत्नी - फोटो : Social media

कीकू शारदा
'द कपिल शर्मा शो' में बच्चा यादव के अलावा कई रोल करने वाले कीकू शारदा ने 2002 में प्रियंका शारदा से शादी की थी। उन्होंने पत्नी प्रियंका के साथ 'नच बलिए 6' में हिस्सा लिया था। प्रियंका से कीकू की मुलाकात मुंबई के जुहू स्थित एक होटल में हुई थी। प्रियंका शादी से पहले मलेशिया में रहती थीं।

विज्ञापन

9 of 9
अविनेश रेखी की पत्नी - फोटो : Social media

अविनेश रेखी
'छोटी सरदारनी' में नजर आ रहे ऐक्टर अविनेश रेखी की पत्नी का नाम रायशा है। दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी और इसके बाद ही उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। अविनेश ने रायशा से 2010 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें