फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता...के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दयाबेन की हुई वापसी, इस अवतार में आएंगी नजर

Fri, 18 Oct 2019 05:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dayaben - फोटो : instagram
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबरों की मानें तो दयाबेन शो में वापसी करने जा रही हैं। सेट से दया बेन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई मिल रही है। हालांकि दया की वापसी हमेशा के लिए नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
Dayaben - फोटो : Social Media
दया बेन शो में कैमियो करती नजर आएंगी और सामने आईं तस्वीरें भी वहीं की हैं। तस्वीरों में दिशा नवरात्रि आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं जेठा लाल उनसे वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। दिशा के पति ने कहा है कि मेकर्स से बातचीत जारी है। हालांकि दिशा की इस तस्वीर को देखकर साफ हो गया है कि वह जल्द ही अपने कॉमेडी से फैंस को हंसाती नजर आएंगी। दिशा की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Dayaben - फोटो : Social Media
टेलीविजन पर दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कई किरदारों के बदलाव के चलते शो में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। ऐसे में ये खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
Disha Vakani - फोटो : file photo
बता दें दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते साल 2017 में शो से ब्रेक लिया था। लेकिन इसके बाद खबर आई कि वो शो में लौटने के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर रही हैं। शो के निर्माता असित कुमार मोदी तमाम कोशिशों के बावजूद दिशा की शो में वापसी नहीं करा पाए। दिशा वकानी ने साल 2015 में बिजनेसमैन मयूर पंड्या से शादी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें