फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो सकती है 'दयाबेन' की वापसी, इस तस्वीर से बढ़ा फैंस के एक्साइटमेंट का पारा

Fri, 04 Mar 2022 08:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सब टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को करीब 13 साल हो चुके हैं। ये अब तक का सबसे लंबा चलने वाला शो है। इस शो का हर किरदार अपने आप में खास है, लेकिन दयाबेन का किरदार सबसे खास माना जाता है। दयाबेन यानि दिशा वकानी ने काफी दिन पहले इस शो से ब्रेक ले लिया था। तब से दर्शकों को दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन लगता है अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल शो के सेट से दयाबेन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद फैंस उनकी वापसी के कयास लगा रहे हैं।





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जेठालाल और दयाबेन - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो देखकर फैंस का मानना है कि वह शो में वापसी कर रही हैं। इस तस्वीर में दिशा अपने ऑनस्क्रीन भाई सुंदरलाल के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- होली आ रही है। फोटो देखकर फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि एकबार फिर दयाबेन, जेठालाल की पत्नी के रुप में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जेठालाल और दयाबेन - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उनके स्वागत की तैयारियों में हैं। उनकी तस्वीर पर एक फैन ने लिखा- होली के बाद आना प्लीज। वहीं दूसरे ने लिखा- होली के दिन आतीं तो ज्यादा मजा आता। तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दयाबेन को गए काफी लंबा समय गुजर चुका है। ऐसे में अगर कोई किरदार शो से गायब हो जाए तो फैंस को उसकी कमा बहुत खलती है।
विज्ञापन

4 of 4
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया
दयाबेन ने इस शो में अपने कैरेक्टर की ऐसी छाप छोड़ी है कि मेकर्स आजतक दूसरी दयाबेन को नहीं ला पाए हैं। बीच-बीच में ऐसी खबरें सुनने को मिली थी कि दिशा शो में वापसी कर रही हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इस तस्वीर के पीछे क्या राज छिपा है अब ये देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें