फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्राइम पैट्रोल' के एक्टर ने साली के घर में की खुदकुशी, वजह बड़ी अजीब

Fri, 16 Dec 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सीरियल क्राइम पैट्रोल के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सीरियल में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले एक्टर कमलेश पांडे ने खुदकुशी कर ली है। वो जबलपुर से संजीवनी नगर अपनी साली के घर आए थे। वहीं उन्होंने खुद को गोली मार ली।
Trending Videos
विज्ञापन

'क्राइम पैट्रोल' के इस एक्टर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, वजह जान दंग रह जाएंगे

2 of 5
अभी खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। कमलेश कटनी के रहने वाले थे। सीरियल क्राइम पैट्रोल में वो पुलिस के अलावा और भी कई रोल कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमलेश अपनी साली के घर रात 11 बजे पहुंचे थे। 
विज्ञापन

'क्राइम पैट्रोल' के इस एक्टर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, वजह जान दंग रह जाएंगे

3 of 5
घर पर उनकी साली अंजनी चतुर्वेदी मौजूद थीं। अंजनी की बेटियों ने कमलेश के साथ पास रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। कुछ दिन पहले अंजनी ने अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी कर दी थी। इसमें उन्होंने कमलेश को नहीं बुलाया था। कमलेश अंजनी के घर नशे की हाल में पहुंचे थे।

'क्राइम पैट्रोल' के इस एक्टर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, वजह जान दंग रह जाएंगे

4 of 5
शादी में ना बुलाने की वजह से नाराज कमलेश ने जमकर हंगामा किया। रात करीब डेढ़ बजे कमलेश ने रिवॉल्वर निकाली और एक हवाई फायरिंग करने के बाद खुद के सीने में गोली मार ली। परिवार के लोग इससे घबरा गए और तुरंत पुलिस को बुलाया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक कमलेश की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'क्राइम पैट्रोल' के इस एक्टर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, वजह जान दंग रह जाएंगे

5 of 5
कमलेश की पत्नी, एक 15 साल की बेटी और 12 साल का बेटा कटनी में रहते हैं। बता दें कि इसी सीरियल में राहुल चेलानी नाम का एक एक्टर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाता था। उसे पुलिस ने 43 लाख के पुराने 1000 और 500 के नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया था। राहुल चेलानी, क्राइम पैट्रोल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें