फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं ये अभिनेता, सोशल मीडिया पर मांग रहे हैं काम

Fri, 26 Jun 2020 11:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन की आर्थिक मार आम लोगों से लेकर मनोरंजन से जुड़े कलाकारों पर भी पड़ रही है। टीवी और बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो इस लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हो गए हैं। इतना ही नहीं इन कलाकारों को आर्थिक तंगी का भी सामने करना पड़ा रहा है। अब छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता शार्दुल पंडित ने खुलासा किया वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शार्दुल पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल पंडित टीवी सीरियल 'बिंदिया', 'सिद्धी विनायक' और 'कितनी मोहब्बत है' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह लॉकडाउन की वजह से आर्थिक मार झेल रहे हैं। इतना ही नहीं आर्थिक तंगी की वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने मुंबई छोड़कर अपने घर जाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
शार्दुल पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में शुरुआत से लेकर अब तक के अपने पूरे सफर के बारे में बताया है। साथ ही इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह की काम तलाश कर रहे हैं और अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। 

4 of 5
शार्दुल पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल पंडित ने कैप्शन में लिखा, 'यह उतना की दर्दनाक है जितना कि मैं हो सकता हूं। इसकी चर्चा या मजाक हो सकता लेकिन यह मेरा प्रोफाइल है और यह कहने में बिल्कुल भी गलत नहीं है कि मैं काम मांग रहा हूं। अगर आप पढ़ रहे हैं तो मैं काम की तलाश में हूं और अगर कुछ भी हो सकता है तो मैं आभारी रहूंगा।'  इसके अलावा उन्होंने अपने बुरे समय के बारे में लिखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्दुल पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल पंडित ने कैप्शन में आगे लिखा, 'मैं दबाव के आगे झुक सकता था और RIP के रूप में खत्म हो जाता, लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पास अंकिता, करण पटेल, प्रीति पलक, विनयक दुबे, रूचिता पंडित और चारू मेहरा जैसी दोस्त थे। इन लोगों ने मुझे संभाला जब में मुश्किल में फंसा। कभी हार नहीं माननी चाहिए। जब लगे अब कुछ नहीं बचा तो घर चले जाओ।' वहीं शार्दुल पंडित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह मुंबई छोड़कर अपने घर आ गए हैं। 

पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री के खराब हालात पर स्वराज कौशल ने जताई चिंता, अमिताभ बच्चन से की ये खास अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें