फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन की राह पर चले सैटेलाइट चैनल, अब लौट रहे आपके पसंदीदा ये हंसी के गुलदस्ते

Sun, 05 Apr 2020 05:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 1
Star Bharat - फोटो : amar ujala mumbai
देश में जब कोरोना की वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर विराम लगा था, तब सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल था; बंदी के इस दौर में आखिर टीवी चैनल क्या दिखाएंगे? उस वक्त शायद चैनलों को भी नहीं पता होगा! लेकिन अब सभी चैनल अपने पुराने शोज को एक-एक करके वापस ला रहे हैं।

इसकी शुरुआत राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन ने अपने धार्मिक शो 'रामायण' और 'महाभारत' को वापस लाकर की थी। उसके बाद अब सभी चैनल अपने लोकप्रिय धारावाहिकों को दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाए रखने के लिए वापस ला रहे हैं। कलर्स, स्टार प्लस, एंड टीवी के बाद अब स्टार भारत की बारी है।

इस चैनल ने अपने 16 और 18 साल पुराने शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'खिचड़ी' को वापस लाने का फैसला किया है। ये दोनों ही पारिवारिक कॉमेडी शो हैं, और ये सोमवार से सप्ताह के सभी सातों दिन सुबह 10 और 11 बजे प्रसारित किए जाएंगे। ये दोनों ही शो चैनल के शेड्यूल में हो रहे बदलाव के मुख्य केंद्र है।

लेकिन इन दोनों के अलावा भी कुछ और कॉमेडी शो जैसे; 'कॉमेडी क्लासेस' और 'बेस्ट ऑफ लाफ्टर चैलेंज' की भी शुरुआत टीवी पर हो रही है। 'कॉमेडी क्लासेज' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे, और 'बेस्ट ऑफ लाफ्टर चैलेंज' को शनिवार और रविवार रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा।

दोनों धारावाहिकों के निर्माता जे डी मजीठिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'पारेख और साराभाई के दोनों परिवार अब दोबारा लौट आए हैं। कोरोना के इस दौर में यह प्रतिष्ठित शोज अपने नटखट और चुलबुले अंदाज से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे।'

वहीं इन शोज के लेखक आतिश कपाड़िया कहते हैं, 'खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई ऐसे शोज हैं जिनसे आज की पीढ़ी भी अपने आपको आसानी से जोड़ सकती है। लॉकडाउन की परिस्थिती में सभी से आग्रह करूंगा कि वे इन पारिवारिक कॉमेडी शोज को अपने परिवार के साथ जरूर देखें। मुझे लगता है कि इससे हमारा लॉकडाउन जरूर सुधर जाएगा।'

पढ़ें: गुरुग्राम के गरीबों की इस तरह मदद कर रही हैं अजय देवगन की हीरोइन, पिता भी दे रहे हैं पूरा साथ
Trending Videos
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें