Ramayan
- फोटो : social media
इस बीच रामायण सीरियल को लेकर एक और खबर सामने आई है। पता हो कि यह सीरियल दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे प्रसारित होता है, लेकिन शुक्रवार सुबह को रामायण का प्रसारण देर से होने वाला है। इसके पीछे की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जी हां, दरअसल कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कल यानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश साझा करेंगे।