फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सब्यसाची ने बताई घर से बेघर होने की ये तीन बड़ी वजह, सलमान भी शामिल

Mon, 13 Nov 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 7
Sabyasachi
वीकेंड का वार में दो कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार चली जो कि दोनों ही पड़ोसी घर से आए थे। इनमें वो दो नाम हैं महजबी सिद्दकी और सब्यसाची सतपथी। वहीं, सब्यसाची ने तीन ऐसी वजह बताई है जिनके कारण वे घर में टिक नहीं पाए। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि कौन हो सकता है इस सीजन का विनर।
विज्ञापन

2 of 7
Sabyasachi Satapathy
सब्यसाची ने घर से बेघर होने की पहली वजह ये बताई कि वे एक पड़ोसी थे और बिग बॉस के उद्घाटन शो पर स्टेज पर सलमान से ना मिल पाने की वजह से लोगों में जगह नहीं बना पाए।
विज्ञापन

3 of 7
Sabyasachi Satapathy
इसके बाद उन्होंने कहा कि वे घर में कभी भी अग्रेसिव नहीं हुए और इसी कारण बिग बॉस देखने वाले दर्शकों को ज्यादा हंगामा ना करने के चलते पसंद नहीं आ सके। लेकिन इसके साथ ही सब्या ने ये भी कहा कि वे छोटी-छोटी बात पर अग्रेसिव नहीं हो सकते।
 

4 of 7
Sabyasachi Satapathy
सब्य ने घर से बेघर होने की तीसरी वजह ये बताई कि वे 'फेक' यानि कि दिखावा करने वाले इंसान नहीं है। उन्होंने कहा कि वे घर में बाकी के सदस्य की तरह कैमरे पर आने के लिए किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी क्रिएट नहीं करते थे। इसलिए ज्यादातर दर्शकों की उनपर नजर ही नहीं गई। 
विज्ञापन

5 of 7
Sabyasachi Satapathy
घर के पूर्व पड़ोसी कंटेस्टेंट सब्य का ने ये भी कहा कि उन्हें किसी ने घर में इतना उकसाया ही नहीं जिससे वे किसी तरह का एक्शन लेते। बता दें कि सब्य घर में किचन को संभालते थे। लेकिन इस पर हिना खान को ऐतराज था।
 
विज्ञापन

6 of 7
sabyasachi
इंटरव्यू के दौरान सब्य ने ये भी बताया कि इस सीजन के बिग बॉस का विनर कौन हो सकता है। सब्य ने बिग बॉस सीजन 11 के लिए पांच कंटेस्टेंट का नाम लिया  है। इनमें सबसे पहला नाम आकाश, विकास, अर्शी, हितेन और आखिर में शिल्पा का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bigg Boss 11
इस 'वीकेंड का वार' में अकेले सब्यसाची ही नहीं है जो घर से बेघर हुए हैं बल्कि उनकी ही पड़ोसी साथी महजबी सिद्दकी को भी बिग बॉस को अलविदा कहना पड़ा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें