बिग बॉस के सीजन 11 में इस बार सबसे चौंकाने वाला फैसला होगा। एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाली सपना चौधरी घर से बेघर हो जाएंगी। इस बार सपना के अलावा हिना, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा नॉमीनेट हुए थे।
पढ़ें: बिग बॉस में फूटा सपना का गुस्सा, पुनीश से बोलीं- हूं 12 वीं फेल पर मैंने ही पाला है अपने घर को
विज्ञापन
2 of 5
Sapna Chaudhary
अंग्रेजी वेबसाइट ibtimes के मुताबिक हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे पर चर्चाएं हैं कि सपना चौधरी ही इस बार घर से बेघर होंगी। बिग बॉस की न्यूज देने वाले ट्वीटर हैंडल the khabri ने टवीट के माध्यम से इस बात की सूचना दी है। माना जा रहा है कि वीकंड के वार में रविवार को सलमान खान खुद ये फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी के घर से बेघर होने की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। अगर ये खबर सच निकलती है तो ये सपना चौधरी के फैंस के लिए बहुत निराश करने वाली होगी, जो कि हर सप्ताह सपना चौधरी को घर में बनाए रखने के लिए लाखों वोट दे रहे हैं। ये भी सच है कि सपना चौधरी को टाइटल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : self
अभी हाल ही में International Business Times, India ने एक पोल कर दर्शकों से पूछा था कि शो से इस सप्ताह कौन घर से बेघर होना चाहिए तो 57 फीसदी दर्शक चाहते हैं कि हिना घर से बेघर हों। शिल्पा को 17% और सपना और प्रियांक को 13-13% दर्शकों ने बेघर करने की अपील की थी।
हालांकि, एक रिपोर्ट ये भी कहती है कि घर से सपना चौधरी नहीं हिना खान आउट होंगी। हिना खान को घर से सीक्रेट हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। यहीं से वह घरवालों पर नजर रखेंगी, ताकि उन्हें अपनों और बेगानों के आगामी प्लान के बारे में बारे में जानकारी मिल सके। कुछ दिन बाद उनकी दोबारा बिग बॉस में एंट्री करवाई जाएगी।