फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाबेन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'तारक मेहता..' शो के प्रोड्यूसर ने दिया था 30 दिन का अल्टीमेटम

Wed, 27 Mar 2019 10:03 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
दिशा वकानी (Disha Vakani) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिशा बीते एक साल से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो से गायब थीं। ऐसे में दिशा की वापसी को लेकर कई तरह की खबरें आईं। यहां तक कि शो के निर्माता ने उन्हें 30 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। इस बीच सीरियल के नैरेटर ने इस बात की पुष्टि की है कि दिशा वकानी शो में दोबारा वापसी कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani Shailesh Lodha - फोटो : file photo
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सीरियल के नैरेटर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी पर मुहर लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शैलेश ने दिशा की वापसी की खबर को पुख्ता किया। शैलेश लोढ़ा ने कहा- 'वह यकीनन शो में वापसी करेंगी। धैर्य का फल दया होता है।' दिशा वकानी सितंबर 2017 से सीरियल में नहीं दिख रही हैं। दिशा ने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से वह मैटरनिटी लीव पर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
दिशा के शो से दूर होने के बाद अटकलें लगने लगी थीं कि वह अब शो में दोबारा नहीं दिखाई देंगी। लंबा समय बीत जाने के बाद शो के निर्माता ने एक्ट्रेस को 30 दिनों में शो पर वापस लौटने को कहा है। उस वक्त ऐसी खबरे आई थीं कि निर्माता दिशा को अब एक महीने से ज्यादा का समय नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर वह एक महीने के अंदर में शो में दोबारा वापसी नहीं कर सकती हैं तो उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा।

4 of 5
Disha Vakani Asit Kumar Modi - फोटो : file photo
इससे पहले ही शो के प्रोड्सूयर ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया था। असित कुमार मोदी ने कहा था - 'बीते एक साल से अधिक समय से दिशा हमारे साथ काम नहीं कर रही हैं। मां के साथ स्वाभाविक है कि वह बच्चे के साथ समय बिताना चाहती है। दिशा की बेटी अब एक साल की हो गई है। उम्मीद है कि वह शो में वापसी करेंगी। मेरे दर्शक दयाबेन को मिस कर रहे हैं।' असित कुमार मोदी के बयान के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि दिशा ने शो छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
इन खबरों के बाद शो के मेकर्स सामने आए थे। एक इंटरव्यू के दौरान असित कुमार मोदी ने बताया था - 'कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है। दयाबेन का किरदार शो में अभी भी बरकरार है। उनकी जगह शो में अभी किसी को नहीं लिया गया है। जब भी वह आना चाहेंगी उस वक्त देखेंगे। अगर दोनों के लिए फायदेमंद होगा तो फिर से एक साथ काम करेंगे। दिशा को फैसला लेने का काफी वक्त दिया गया है। पैसे की कोई दिक्कत नहीं क्योंकि मेरी टीम उनके संपर्क में है। मैं अभी भी उनके लौटने का इंतजार कर रहा हूं लेकिन अगर उन्होंने जल्दी फैसला नहीं लिया तो उनको रिप्लेस करना पड़ेगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें