फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पेशेंट की कहानी सुन इमोशनल हुए कपिल शर्मा, बोलीं- 'शो बंद होते ही रुक गया था सपोर्ट सिस्टम'

Mon, 07 Jan 2019 11:19 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma - फोटो : File Photo
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री के साथ टेलीविजन पर कमबैक कर चुके हैं। कपिल की पहली मेहमान 'सिंबा' टीम बनी तो वहीं अब कपिल के शो में खान भाई की तिकड़ी जमीं, जिसमें उनका साथ देने सलीम खान भी पहुंचे। इस शो के दौरान कपिल शर्मा की एक फैन भी पहुंचीं जिसने कपिल से एक ऐसी बात कह दी जिससे कॉमेडी किंग इमोशनल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma salman khan - फोटो : twitter
खान भाइयों की तिकड़ी का कपिल शर्मा ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शो के दौरान कपिल की एक फीमेल फैन ने कपिल को ऐसी बात बताई जिससे वह हैरान रह गए। कपिल की इस फैन ने सबसे पहले कपिल को उनका शो शुरू होने की बधाई दी और सेहत का ध्यान रखने को कहा। साथ ही बताया कि वह कैंसर के आखिरी स्टेज पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma salim khan - फोटो : twitter
बातों ही बातों में उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कपिल की फैन ने कहा - 'वह इस बात से नाराज हैं कि उनका शो एक साल तक टेलीकास्ट नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वह कपिल को बहुत याद कर रही थीं। वह उनका शो देखकर ही खुश रहती थीं। कपिल का शो देखकर उन्हें लगता था कि वह ठीक हो रही हैं। जब शो बंद हुआ तो लगा कि सपोर्ट सिस्टम रुक गया है।' 

4 of 5
kapil sharma - फोटो : twitter
फैन ने बताया कि वह ज्यादा देर खड़ी नहीं हो सकती लेकिन फिर भी कपिल से मुलाकात करने के लिए शो में आई। फैन की यह बातें सुनकर कपिल इमोशनल हो गए और उनका शुक्रिया अदा किया। कपिल ने उनसे कहा कि 'वह ऐसे ही मुस्कुराती रहे और जल्द ही ठीक हो जाएं।' आपको बता दें, कपिल शर्मा के शो को एक बार फिर से दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। इस बार उनके शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : twitter
कपिल शर्मा ने वापसी तो कर ली लेकिन उन्हें फीस पहले से काफी कम मिल रही है। कपिल की फीस एक-दो लाख नहीं बल्कि 40-50 लाख रुपए तक कम हो गई है। कपिल इससे पहले करीब 60 ले 80 लाख रुपए चार्ज करते थे । मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कपिल की एक एपिसोड की फीस 60 लाख के घटकर 15 लाख रुपए रह गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें