फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, मुंबई वाले घर में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

Fri, 19 Jul 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma - फोटो : twitter
अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए बुरी खबर है। कपिल शर्मा के घर पर गुरुवार (18 जुलाई) की दोपहर में भीषड़ आग लग गई थी। कपिल शर्मा के अपॉर्टमेंट में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त कपिल के अपॉर्टमेंट में आग लगी वह खाली था और हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
Massive fire at Kapil Sharma house - फोटो : twitter
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का घर मुंबई के ओशीवारा अपॉर्टमेंट में चौथी मंजिल पर है। एक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक आग किचन से लगी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद आग पर आंधे घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। खास बात यह है कि जिस अपार्टमेंट में कपिल का घर है वह अब वहां पर नहीं रहते। वो पास के ही एक दूसरे अपॉर्टमेंट में शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह घर खाली था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जैसा ही यह आग लगी अपॉर्टमेंट के बाहर लोग इकट्ठा हो गए। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्री पद से इस्तीफा देते ही वह और कपिल दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। फैंस को लग रहा है कि अब सिद्धू कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कपिल शर्मा भी ट्रेंड करने लगे।

4 of 5
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
एक यूजर ने नवजोत सिंह सिद्धू को टैग करते हुए लिखा- 'अच्छा किया इस्तीफा दे दिया। अब कपिल शर्मा शो ज्वॉइन करो और कुछ एंटरटेन करो।' एक ने लिखा- 'अब जल्द से जल्द कपिल शर्मा तक अपना सीवी पहुंचा दो। शायद जॉब मिल जाएगी।' टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala
सूत्रों की मानें तो कपिल गिन्नी के साथ कनाडा बेबीमून के लिए रवाना होंगे। शादी के बाद गिन्नी कई बार अपनी सास के साथ कपिल के शो में नजर आईं। हालांकि इस बारे में कपिल या फिर गिन्नी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दो रिवाजों से शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ 12 और 13 दिसंबर, 2018 को शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें