ऐसा लगता है मानो कॉमेडियन कपिल शर्मा और विवादों का चोली-दामन का साथ है। अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे कपिल ने काला हिरण मामले में सलमान खान की सजा को लेकर शुक्रवार शाम एक के बाद एक कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। किसी वेबसाइट को कोसते हुए कपिल ने कई सारी गालियों से भरा ट्वीट किया था। बाद में उसे डिलीट भी कर दिया था। अब कपिल ने एक नया ट्वीट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा ने नए ट्वीट में लोगों से माफी मांगते हुए बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। कपिल ने ट्वीट किया, 'हाय, कृपया मेरे अकाउंट से किए गए पहले के ट्वीट्स को नजरअंदाज कीजिए, मेरा अकाउंट हैक हो गया था। मैं सभी से माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
कहानी में झोल तो तब नजर आया जब कपिल ने माफी मांगने के बाद अपने अकाउंट से वो ट्वीट भी डिलीट कर दिया। कपिल शर्मा के इस सोशल कांड के बाद फेसबुक-ट्विटर समेत पूरी ऑनलाइन दुनिया में उनका मजाक बन रहा है।
4 of 5
कोई कह रहा है कि कपिल को ज्यादा हो गई थी तो कोई कह रहा है कि कपिल शर्मा का अकाउंट हैक नहीं हुआ था। ऐसे में सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है। पढ़िए सलमान खान के समर्थन में कपिल शर्मा ने किस तरह भद्दी गालियों भरे ट्वीट किए।