कॉमेडी की दुनिया की बेमिसाल शख्सियत 'लल्ली' यानी 'भारती सिंह' ने अपने जीवन में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बड़े संघर्ष किए हैं। छोटी सी उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया और फिर शुरु हुआ परेशानियों और किल्लतों को सफर। भारती का कहना है कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने इसी मोटापे और मां के कारण हैं।
विज्ञापन
2 of 6
bharti
भारती का मानना है कि कॉमेडियन स्टेज पर चाहे कितना भी हंसाए लेकिन यह बात सच है कि सबकी अपनी समस्याएं और दुख होते हैं। स्टेज पर चढ़ते ही हमें सब कुछ भूलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हम एक पल रोते हैं तो दूसरे ही पल हमें दूसरों को हंसाना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 6
मंगेतर संग स्टेज पर परफारमेंस देगी भारती सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के दिनों में पिस्टल शूटिंग और आर्चरी में गोल्ड मेडेलिस्ट रहीं भारती को पैसों की कमी और घर के खराब हालात के कारण अपना यह शौक बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
4 of 6
भारती सिंह
खाने पीने की शौकीन भारती को मां के हाथ के आलू और गोभी के परांठे बेहद पसंद हैं। भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो पहले आर्मी में जाना चाहती थीं लेकिन मां ने उन्हें इतना देसी घी खिलाया कि उनका वजन बढ़ता गया और वे सेना में नहीं जा पाईं।
विज्ञापन
5 of 6
भारती सिंह
भारती ने कहा कि अपने मोटापे के कारण ही वो अमिताभ बच्चन, सलमान और शाहरुख जैसे सुपरस्टार्स के साथ फ्लर्ट कर पाती हैं। अगर उनकी जगह कोई स्लिम लड़की होती तो शायद जो मैं करती हूं वो नहीं कर पाती।
अकसर अपने मोटापे के कारण हीन भावना के शिकार होने वाले लोगों के लिए भारती एक मिसाल हैं। भारती अपनी सफलता का श्रेय अपने मोटापे को ही देती हैं। उनका कहना है कि मोटापे, टैलेंट और मां को मैं अपनी कामयाबी की वजह मानती हूं।