भारती सिंह
- फोटो : insta
लक्ष्य की इस फोटो को हर बार फैंस का प्यार और दुलार मिलता है, लेकिन इस बार फोटो में हुक्का देख फैंस भारती से थोड़ा नाराज नजर आए। तस्वीर में दिख रहे हुक्के को देख एक यूजर ने कहा, ‘बच्चा बहुत प्यारा लग रहा है, लेकिन हुक्का स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है, यह बिल्कुल अच्छा नहीं है।’ वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर लिखा कि ‘बाकी सब तो ठीक है लेकिन यह हुक्का किस खुशी में रखा है भाई।’ इसके अलावा अन्य कई लोग भी इस हुक्के को देख सवाल करते दिखाई दिए। हालांकि, तस्वीर में नजर आ रहा हुक्का नकली है, फिर भी फैंस को यह कुछ खास पसंद नहीं आया।