फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ में सुपरस्टार बनी 'शाका लाका बूम बूम' की शोना, यूट्यूबर बने 'जूनियर जी'; कहां हैं 90’s के बाल कलाकार?

Sat, 14 Nov 2026 07:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आज यानी 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है।
  • यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। 
  • नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 8
बाल दिवस - फोटो : अमर उजाला
आज पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर आपको हम उन कलाकारों से मिलवा रहे हैं जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। इन कलाकारों में कई आज भी अभिनय में सक्रिय हैं तो कईयों ने अब अभिनय से दूरी बना ली है। जानिए बाल कलाकार के रूप में मशहूर हुए ये कलाकार अब क्या कर रहे हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
किंशुक वैद्य
'शाका लाका बूम बूम' के किंशुक वैद्य को सबसे ज्यादा इसी शो के लिए जाना जाता है। 2000 के दशक में यह शो बच्चों में खूब लोकप्रिय था। इससे पहले वह धार्मिक नाटकों जैसे 'विष्णु पुराण' और 'जप तप वर्त' में काम किया था। वह 'एक रिश्ता साझेदारी का' में भी नजर आ चुके हैं। वह साल 2018 से 2023 तक प्रसारित हुए टीवी शो 'राधा कृष्ण' में भी नजर आए।
विज्ञापन

3 of 8
मृणाल कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल कुलकर्णी
साल 2000 के टीवी शो 'सोन परी' में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी अभी भी सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने शो 'मीराबाई' से घर-घर में पहचान बनाई। वह 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई मराठी फिल्म 'बंडखोर' में नजर आईं। साल 2023 में उन्होंने निर्देशन में कदम रखा और मराठी फिल्म 'प्रेम मांजे प्रेम मांजे प्रेम आस्था' को निर्देशित किया।

4 of 8
श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता बसु प्रसाद
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'मकड़ी' काफी लोकप्रिय हुई। इस फिल्म में श्वेता बसु प्रसाद के किरदार चुन्नी और मुन्नी की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म में शानदार अदाकारी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। वह 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'इंडिया लॉकडाउन' जैशी फिल्मों में नजर आईं। वह अभी भी सिनेमा में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें अक्तूबर 2026 में तेलुगु फिल्म 'ना वाइफ' मिसिंग में देखा गया।
विज्ञापन

5 of 8
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
सना सईद
साल 1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सना सईद ने बादशाह की बेटी का किरदार निभाया। फिल्म में उनके अभिनय ने उन्हें काफी पहचान दिलाई। इसके बाद वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'फुगली' में नजर आईं। वह 'यह है आशिकी' और 'लाल इश्क' जैसे टीवी का हिस्सा रहीं। आखिरी बार उन्हें साल 2024 की अमेरिकन शॉर्ट फिल्म 'वेलकम टू क्लाइड्स किचन' में देखा गया। 2024 से अभी तक वह किसी टीवी शो या फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अमितेश कोच्चर - फोटो : सोशल मीडिया
अमितेश कोच्चर
अमितेश कोच्चर साल 2001 में जारी हुए टीवी शो 'जूनियर जी' में जूनियर जी के किरदार के लिए काफी मशहूर हुए। 'शक्तिमान' की तरह यह शो भी बच्चों में काफी लोकप्रिय हुआ। तीन वर्षों तक चलने के बाद यह शो बंद हो गया। इसके बाद अमितेश एक्टिंग से दूर हो गए। उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल बनाया और वह ट्रैवल व्लॉगर बन गए। वह जहां कहीं घूमने जाते वहां का वीडियो डालते। हालांकि पिछले पांच वर्षों से वह अपने चैनल पर एक्टिव नहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 8
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी
अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से किया था। इसके बाद वह हिंदी, तमिल, तेलुगु की फिल्मों में नजर आईं। सबसे पहले वह हिंदी फिल्म 'हवा' (2003) में नजर आईं। हिमेश रेशमिया के साथ उनकी फिल्म 'आप का सुरूर' (2007 काफी लोकप्रिय हुई। उन्हें हिंदी फिल्म 'मनी है तो हनी है' (2008) में देखा गया।  आखिरी बार वह 2024 में तमिल फिल्म 'द गार्डियन' फिल्म में नजर आईं। जल्द ही वह सीरीज 'गली' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन

8 of 8
अंकिता झावेरी - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता झावेरी
अंकिता साल 1980 में एक विज्ञापन में नजर आईं थीं। तब वह घर-घर में काफी मशहूर हो गई थीं। विज्ञापन में आने के बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में काम किया। साल 2002 में उन्हें तेलुगु फिल्म 'लाहिड़ी लाहिड़ी लाहिरिलो' में देखा गया। साल 2018 में वह अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'फोर्स्ड ऑर्फन' में देखा गया। फिलहाल वह अभिनय से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें