उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पांच जून को होता है। हालांकि वह पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) के जन्मदिन को नहीं मनाते हैं, लेकिन उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर राजनेता से लेकर अभिनेता तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उन्हें मशहूर कलाकार अरुण गोविल ने भी बधाई दी है।