फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात

Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम चारू असोपा लंबे समय से अपने पति राजीव सेन से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान जारी किए और चारु ने राजीव पर घरेलू हिंसा और कई अन्य आरोप भी लगाए। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद पिछले साल ही इस कपल ने एक दूसरे से अलग होना बेहतर समझा और कानूनी रास्ता अपनाते हुए तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी।

विज्ञापन

2 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं,  राजीव और चारू का आज यानी आठ जून को तलाक हो गया है। जी हां, दोनों के डायवोर्स को लेकर फाइनल सुनवाई हुई और इसी के साथ इनके तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी। एक मीडिया संस्थान की खबर के मुताबिक, राजीव सेन ने कहा है कि हम तलाकशुदा हैं। उन्होंने तलाक के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर चारू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है कि आखिरकार हम अलग हो गए हैं। राजीव ने अपने नोट में लिखा है, "कोई अलविदा नहीं है। बस दो लोग जो बस एक-दूसरे को होल्ड नहीं कर पाए। प्यार बना रहेगा। हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मां और पिता बने रहेंगे।"

4 of 5
चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की शादी को चार साल पूरा होने से महज एक हफ्ते पहले ही उनका तलाक हो गया है। कपल ने 16 जून, 2019 को गोवा में शादी की थी। दोनों ने की पहली सालगिरह से पहले उनके बीच अनबन होने लगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी भी नहीं मनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को कई मौके दिए इस बीच इनके घर में बेटी का जन्म भी हुआ, लेकिन फिर इनकी शादी में टेंशन शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए। यहां तक कि चारू ने राजीव पर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने के लिए कानूनी रास्ता चुना। आज राजीव और चारू फाइनली एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें-  Adipurush: आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें