फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के लिए चैनल ने कपिल शर्मा पर फोड़ा एक और बम

Wed, 19 Apr 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
कुछ वक्त पहले सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच हुआ झगड़ा अब अपना असली रंग दिखा रहा है और इसका खामियाजा कपिल को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' ने अपने 100 एपीसोड पूरे किए और कपिल इसका सेलिब्रेशन करना चाहते थे लेकिन सोनी टीवी चैनल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

ये भी पढें - सलमान, शाहरुख पर भारी पड़ेगा साउथ का ये सुपरस्टार, जल्द लेगा बॉलीवुड में एंट्री
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, कपिल 100 एपिसोड पूरे होने का जश्न चाहते थे लेकिन चैनल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। चैनल ने सुनील ग्रोवर का हवाला देते हुए कपिल से कहा कि चूंकि उनका सुनील के साथ बड़ा झगड़ा हुआ है ऐसे में जश्न मनाना सही नहीं है। कपिल और सुनील के झगड़े की वजह से चैनल की पहले ही काफी भद पिट चुकी है और ऐसे में चैनल फिर से किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता।

ये भी पढें - सलमान की भाभियों के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, वजह चौंकाने वाली
 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
कपिल को ना चाहते हुए भी चैनल की ये बात माननी पड़ी। वैसे भी चैनल की तरफ से कपिल को पहले ही एक महीने का अल्टीमेटम मिला हुआ जिसमें कहा गया कि अगर महीने भर के अंदर कपिल शो को ट्रैक पर ले आते हैं तो ठीक है वरना चैनल को कपिल का शो बंद करना पड़ेगा।

ये भी पढें - ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए हीरोइन ने कैटरीना को बनाया मोहरा, चली ये चाल
 

4 of 5
sunil grover
वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि सोनी टीवी चैनल सुनील ग्रोवर के साथ एक शो प्लान कर रहा है जिसमें वो सुनील ग्रोवर के सभी पॉपुलर किरदारों को शामिल करेगा। सुनील के इस शो से अली असगर और चंदन प्रभाकर के जुड़ने की भी खबरें हैं।

ये भी पढें - आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
बता दें कि कुछ वक्त पहले कपिल ने ऑस्ट्रेलिया से लौटते समय फ्लाइट में सुनील ग्रोवर और अपनी पूरी टीम को बेइज्जत किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सुनील को अपने जूते से पीटा था। इसी बात से नाराज होकर सुनील, अली और चंदन ने शो छोड़ दिया।

हालांकि अब सभी चाहते हैं कि सुनील ग्रोवर और ऋषि कपूर पैच-अप कर लें। हाल ही में ऋषि कपूर ने भी एक ट्वीट करके इच्छा जताई कि दोनों साथ आ जाएं।


ये भी पढें - इस भयावह सीन के बाद सदमे में आ गई थी हीरोइन, रात भर सो नहीं पाती थी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें