फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहत खन्ना की कार पर हमला कर पछताए शराबी, हुई इतनी बुरी पिटाई, भूलेंगे नहीं होली

Sat, 23 Mar 2019 03:36 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चाहत खन्ना अपने बच्चों के साथ
होली की शाम टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के लिए कुछ ज्यादा अच्छी नहीं गुजरी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत की कार पर 14 शराबियों ने हमला कर दिया। चाहत के साथ ये घटना मलाड के पास करीब शाम 7 बजे के करीब हुई। शराबियों ने चाहत के कार ड्राइवर को मारा और उनकी स्क्रीन शील्ड को भी तोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
चाहत खन्ना
एक्ट्रेस ने बताया कि वह गुरुवार शाम 7 बजे अपने दोस्त से मिलने जा रही थीं। रास्ते में कुछ शराबी लड़के उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। जब ड्राइवर ने उन्हें किनारे जाने को कहा तो लड़कों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। चाहत के मुताबिक सभी शराब के नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन

3 of 4
chahat khanna
एक्ट्रेस ने बताया- जब वह बीच बचाव करने के लिए अपनी कार से बाहर आईं तो वे शराबी उनके बेहद करीब आ गए। इसके बाद चाहत ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इससे नाराज सभी मनचले एक्ट्रेस संग बदसलूकी करने लगे। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने शराबियों को सबक सिखाने के लिए एक की चप्पल से पिटाई भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

4 of 4
chahat khanna - फोटो : file photo
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ समय पहले ही चाहत की मां का निधन हो गया था। चाहत ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। बता दें चाहत खन्ना एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से पॉपुलर हुईं थीं। चाहत साल 2017 में पति फरहान मिर्जा से अलग हुई हैं। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने एक्स हसबैंड फरहान मिर्जा पर उत्पीड़न के कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें