Nausheen Ali Sardar and Anuj Saxena
- फोटो : file photo
अनुज सक्सेना
टीवी सीरियल 'कुसुम' से अनुज सक्सेना ने धमाकेदार एंट्री की थी। इस शो में अनुज ने कुसुम के पति अभय कपूर का किरदार निभाया था। इस शो से अनुज घर घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद कुमकुम, कुछ पल साथ तुम्हारा, सारा आकाश, सोलह श्रृंगार, डोली सजा के सीरियल में नजर आए। आखिरी बार अनुज साल 2008 में 'कुछ इस तरह' सीरियल में नजर आए थे। सीरियल के अलावा अनुज ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। हालांकि यह फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों के नाम 'चेज' और 'पराठे वाली गली' है। फिलहाल अनुज लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।