फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा पिता बने कपिल शर्मा तो सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता, जानिए किसने क्या कहा

Mon, 01 Feb 2021 05:05 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : Social media
कपिल शर्मा के घर आज एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। वे एक बार फिर से पिता बन गए हैंं। गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया है। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे के कलाकार उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पत्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
कपिल को बधाई देने वालों में फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। मनोज वाजपेयी, सुरेश रैना और सायना नेहवाल समेत तमाम लोगों ने बधाई दी। दें भी क्यों न आखिर कपिल सबको इतना हंसाते जो हैं। उनके शो में भी सितारों का आना जाना लगा रहता है। इनसे कपिल के काफी अच्छे संबध भी बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी संग कपिल शर्मा - फोटो : Social media
बता दें कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम अनायरा है। अनायरा का जन्म 2019 में हुआ था। वहीं कपिल की शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने आज सुबह 5:30 बजे ये खुशखबरी दी कि भगवान के आशीर्वाद से वे और उनकी पत्नी एक बार फिर से माता पिता बन गए हैं। उनके घर बेटा हुआ है।

4 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : Social media
हालांकि ये भी देखा गया कि पोस्ट करते ही कुछ लोगों ने कपिल शर्मा को तीन साल के अंदर दूसरी बार पिता बनने पर ट्रोल भी कर दिया और काफी भद्दे कमेंट किए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ फैंस के अच्छे कमेंट्स ने उनका दिल गदगद कर दिया होगा।
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने गिन्नी की प्रेग्नेंसी सीक्रेट रखी थी। यहां तक कि कपिल ने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक भी ले लिया था ताकि वे परिवार को समय दे सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा के घर खुशी - फोटो : Social media
बहरहाल कपिल के घर में एक और बच्चे के आने खुशियां और भी बढ़ गई हैं और परिवार वाले इसका जश्न मना रहे हैं। कपिल अपनी बेटी अनायरा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उम्मीद है जल्द ही उनके बेटे की भी फोटो फैंस को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें