'बिग बॉस' सीजन 11 के बाद सीजन 12 के लिए लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। सीजन 11 में बॉलीवुड में हिना खान और शिल्पा शिंदे की नोक झोंक से इसे काफी टीआरपी मिली थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सनी लियोन के बाद 'बिग बॉस' 12 में एक और पोर्न स्टार की एंट्री हो सकती है। जब इस बारे में स्टार से पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
'बिग बॉस' सीजन 12 के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं। इन प्रोमोज को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि इस बार खिलाड़ी एक टीम में आएंगे। यानी कि 'बिग बॉस' सीजन 12 की थीम जोड़ीदार होगी। यह जोड़ी दोस्तों की, मां-बेटे की या फिर पति और पत्नी की हो सकती है। इस बीच पोर्न स्टार के शो में आने की खबरों ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन
3 of 5
Danny D and Mahika Sharma
खबरों की मानें तो 'बिग बॉस' सीजन 12 के लिए पूर्व मिस टीन महिका शर्मा और डैनी डी से संपर्क किया गया है। महिका और डैनी डी जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। डैनी डी का नाम दुनिया के सबसे मशहूर पोर्न स्टार की लिस्ट में शुमार है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए गए इंटरव्यू में डैनी डी ने 'बिग बॉस' को लेकर बड़ा बयान दिया है।
4 of 5
Danny D
डैनी डी ने कहा - 'मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। मेरा मैनेजर इन सब चीजों को देखता है। मैंने शो के बारे में चर्चाएं तो काफी सुनी हैं लेकिन यह नहीं पता कि बिग बॉस के बारे में बात हो रही थी या फिर बिग ब्रदर के बारे में। मैं बिग बॉस 12 के लिए तभी हां कहूंगा जब महिका मुझसे वादा करें कि वह घर के अंदर मेरा ख्याल रखेंगी।'
वहीं इस बारे में कुछ दिन पहले महिका शर्मा ने कहा था - 'मैं बिग बॉस 12 से जुड़े किसी भी मुद्दे पर कमेंट नहीं करना चाहती। यह शो अपने आप में ही बड़ी मौका है। बिग बॉस का घर एक स्कूल की तरह है जहां पर सलमान खान सभी को डिग्री देते हैं।' इस बार बिग बॉस सीजन 12 एक महीना पहले शुरू होने की खबर है।