फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 13: घर में हुई कोएना मित्रा की एंट्री, प्लास्टिक सर्जरी से बटोरी थीं सुर्खियां

Sun, 29 Sep 2019 11:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
koena mitra
बिग बॉस के 13वें सीजन का धमाकेदार आगाज चुका है। एक बार फिर सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आए। शो शुरू होने के पहले से ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ चुके थे। ऐसा ही एक नाम है बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा का। दरअसल हाल ही में कोएना का एक ट्वीट के बाद से ऐसे कयास लगाए थे कि शो में कोएना मित्रा नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
कोएना मित्रा
कोएना मित्रा का जन्म 7 जनवरी 1984 को कोलकाता में हुआ था। कोएना एक बंगाली परिवार से हैं। कोएना जब स्कूल में थीं, तभी से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 2001 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल का खिताब जीता था। इसके बाद बाद में वो मिस इंटरकॉन्टिनेंटल की टॉप 12 कंटेस्टेंट्स में भी शामिल रहीं। उस प्रतियोगिता में 84 देशों से कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। मिस इंटरकॉन्टिनेंटल में हिस्सा लेने के बाद कोएना ने कई एड शोज में भी काम किया। इस लिस्ट में मिरिंडा, क्लिनिक ऑल क्लीयर, मारुति ऑल्टो आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
कोएना मित्रा
मॉडलिंग करियर के बाद कोएना म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। कोएना स्टिरियो नेशन के इश्क, आज की रात, अख तेरी जैसे गानों में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म रोड से कोएना ने बॉलीवुड डेब्यू किया। मुसाफिर (2004), इंसान (2005), एक खिलाड़ी एक हसीना (2005), अपना सपना मनी मनी (2006) और अनामिका- द अनटोल्ड स्टोरी (2008) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी कोएना नजर आ चुकी हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं कोएना तमिल और बंगाली फिल्में भी कर चुकी हैं। कोएना को आखिरी फिल्म बेश कोरछी प्रेम कोरछी (2015) थी।

4 of 5
कोएना मित्रा
फिल्मी के अलावा बात कोएना मित्रा की निजी जिंदगी की करें तो जुलाई- अगस्त 2017 में सेक्सुअल हरासमैंट के एक मामले को लेकर सुर्खियों में थीं। दरअसल एक शख्स कोएना मित्रा को फोन करके परेशान कर रहा है। बतौर एक्ट्रेस 26 जुलाई 2017 को उनके पास एक अंजान शख्स का फोन आया जिसमें शख्स उसने से पैसों के बदले वन नाइट स्टेंड की बात कर रहा था। कोएना के मुताबिक एक हफ्ते में उस शख्स ने करीब 40- से 50 बार उन्हें कॉल करके परेशान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
koena mitra
वैसे कोएना मित्रा एक वक्त पर प्लास्टिक सर्जरी को भी लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल अपने लुक्स को अधिक बेहतर करवाने के लिए कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था।

पढ़ें: Bigg Boss: कैमरों के बीच घर में रोमांस कर चुके हैं ये सेलेब्स,एक की तो उड़ी थी गर्भवती होने की अफवाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें