फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो में आई 'बचपन में घर से भागी' अभिनेत्री , 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

Thu, 27 Feb 2020 08:02 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'द कपिल शर्मा शो' में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे में हाल ही एक अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई खुलासे किए। अभिनेत्री ने बताया कि वह बचपन में घर से भाग चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल हाल ही में फिल्म थप्पड़ के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पहुंची। इस दौरान तापसी पन्नू के साथ ही साथ अनुभव सिन्हा ने भी खूब एन्जॉय किया। वहीं दीया मिर्जा ने शो में कई खुलासे किए।दीया मिर्जा ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि जब वो पांच साल की थीं तब उनके पापा ने किसी वजह से उनपर चिल्ला दिया। तब दीया को इतना गुस्सा आया कि वो घर छोड़कर चली गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 4
वो पूरा दिन अपने रिश्तेदारों के यहां रहीं और आखिर में शाम को पापा रिश्तेदार के घर से वापस लाए। दीया ने बताया कि उसके बाद उनके पिता ने उनपर कभी नहीं चिल्लाया। इसके बाद शो में दीया मिर्जा ने अपने पहले थप्पड़ को याद करते हुए कहा कि, 'जब मैं 21 साल की थी, तब मां ने किसी निजी वजह से पहला थप्पड़ मारा था। मुझे आज  भी वह दिन याद हैं। उस दिन मैं बहुत रोई थी।'
विज्ञापन

4 of 4
शो में दीया मिर्जा ने एक और मजेदार बात बताई कि लखनऊ के चिड़ियाघर में एक मादा तेंदुआ का नाम दीया मिर्जा है। वहीं उसके दो शावकों का नाम एक्ट्रेस ने खुद रखा है। बता दें कि दीया मिर्जा अभिनेत्री होने के साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें