फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss में हर सप्ताह 4 लाख रुपये लेते थे नवजोत सिद्धू, जानिए एक्स कंटेस्टेंट्स की फीस?

Sun, 20 Oct 2019 11:35 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
20 अक्टूबर को नवजोत सिंह सिद्धू अपना जन्मदिन मनाते हैं। नवजोत न सिर्फ क्रिकेट बल्कि राजनीति और टीवी पर भी अपना सिक्का चला चुके हैं। नवजोत अपनी शेरो-शायरियों के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।  बता दें कि सिद्धू सीजन 6 में नजर आए थे। कहा जाता है कि उन्हें हर हफ्ते 4 लाख रुपये मिलते थे।  वैसे सिर्फ सिद्धू ही नहीं बिग बॉस में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने मोटी रकम फीस में ली है। ऐसे में आपको बताते हैं पुराने सीजन्स के 14 कंटेस्टेंट्स की फीस के बारे में। बता दें कि अमर उजाला सेलेब्स की फीस की पुष्टि नहीं करता है वहीं इस बारे में बिग बॉस के प्रोडक्शन हाउस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन

2 of 14
ग्रेट खली
द ग्रेट खली
दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली सिर्फ रिंग में ही नहीं बल्कि बिग बॉस में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। हालांकि शो में उनके दांव पेंच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक खली को हर हफ्ते 50 लाख रुपये की राशि मिलती थी।
विज्ञापन

3 of 14
shweta tiwari
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 में नजर आई थीं। शो में डॉली बिंद्रा के साथ उनकी फाइट आज भी लोगों को याद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता तिवारी को हर हफ्ते 5 लाख की रकम दी जाती थी।

4 of 14
Rimi Sen - फोटो : instagram
रिमी सीन
फिल्म धूम में अपनी अदाओं से धूम मचा चुकीं रिमी सेन भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिमी सेन को 2 करोड़ रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर मिले थे।
विज्ञापन

5 of 14
करण मेहरा
करण मेहरा
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से सभी के दिल में जगह बना चुके करण मेहरा बिग बॉस 10 में नजर आए थे।  रिपोर्ट के अनुसार उन्हें शो के लिए 1 करो़ड़ की राशि दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 14
एस श्रीसंत
एस श्रीसंत
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज रहे एस श्रीसंत 'बिग बॉस 12' में नजर आए थे। खबरों के मुताबिक उन्हें हर हफ्ते 50 लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

7 of 14
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना
अपनी खूबसूरती से करिश्मा तन्ना सभी का दिल जीत लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना 10 लाख रुपये मिलते थे। वहीं शो में उनका नाम उपेन पटेल के साथ जुड़ा था।

8 of 14
तनीषा मुखर्जी - फोटो : instagram
तनीषा मुखर्जी
काजोल की एक्ट्रेस बहन तनीषा मुखर्जी ने शो में अरमान कोहली के साथ काफी सुर्खियां बंटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर हफ्ते 7.5 लाख रुपये मिलते थे।

9 of 14
हिना खान
हिना खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है  से फेमस हुईं एक्ट्रेस हिना खान बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं। हिना खान शो के फिनाले तक में पहुंची थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हर हफ्ते 8 लाख रुपये मिलते थे।

10 of 14
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे न सिर्फ बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। बल्कि साथ ही साथ उन्होंने उस सीजन को जीता भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा को हर हफ्ते 6-7 लाख रुपये मिलते थे।

11 of 14
विकास गुप्ता
विकास गुप्ता
'बिग बॉस 11'  में विकास गुप्ता  नजर आ चुके हैं।  शो में विकास गुप्ता विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे थे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक हर हफ्ते 6 से 6.5 लाख रुपये मिलते थे।

12 of 14
अनूप जलोटा
अनूप जलोटा
अनूप जलोटा बिग बॉस के 12वें सीजन में नजर आ चुके हैं। शो में अनूप ने जसलीन मथारू के साथ काफी सुर्खियां बंटोरी थीं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के लिए हर हफ्ते अनूप को 40 लाख रुपये मिलते थे।

13 of 14
करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा
टीवी के फेमस एक्टर करणवीर बोहरा भी बिग बॉस के घर में काफी वक्त बिता चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करणवीर को हर हफ्ते 20 लाख रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन

14 of 14
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ बिग बॉस के 12वें सीजन में नजर आ चुकी हैं। दीपिका ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता था बल्कि साथ ही साथ उन्होंने शो में भी जीत हासिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को हर हफ्ते 15 लाख रुपये मिलते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें