'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो कई सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। यूं तो दिलीप 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके थे और कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनकी किस्मत इस शो से चमकी। इस शो ने उन्हें फर्श से अर्श पर लाकर बैठा दिया। आज दिलीप जोशी अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनकी कमाई के बारे में।