फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: 'मुंबई जाएगी तो शादी नहीं होगी' जैसे ताने सुन बड़ी हुईं भारती, पढ़ें बैरंग बचपन से लाफ्टर क्वीन तक के किस्से

Sat, 03 Jul 2021 07:02 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram
किसी ने सही कहा है अगर संघर्ष दिल और पूरी ईमानदारी से किया जाए तो आपको जिंदगी में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता और इसी बात की सबसे बड़ी मिसाल हैं कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम जमाने वाली भारती सिंह। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को आज किसी भी परिचय की जरुरत नहीं हैं। भारती आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। 3 जुलाई को भारती का जन्मदिन हैं और इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे।

बचपन में ही सिर से उठ गया था पिता का साया

भारती सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में 3 जुलाई 1984 में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वही से की। भारती सिंह वैसे तो जब भी स्टेज पर आती हैं तो वो हर किसी को हंसा देती हैं। लेकिन जब भी उनकी मां उनके साथ होती हैं तो वो थोड़ी भावुक हो जाती हैं। भारती जब दो साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था,जिसके बाद बच्चों को पालने की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। भारती की मां फैक्ट्री में काम करके घर का खर्च चलाती थीं। कभी-कभी तो घर में ये आलम होता था कि एक वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल हो जाता था। एक चैट शो के दौरान भारती ने ये भी खुलासा किया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्तिथि इतनी खराब थी कि उनकी मां उन्हें अबॉर्ट करवाना चाहती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram
फीस माफ करवाने के लिए स्पोर्ट्स में लिया था दाखिला

भारती की मां कमला सिंह के साथ-साथ भारती का जीवन भी संघर्ष भरा रहा। एक बातचीत में खुद भारती ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके घर में इतनी आर्थिक तंगी थी कि स्कूल की फीस जमा करने के भी उनके पास पैसे नहीं थें। उन्होंने कहा, 'मैंने कॉलेज में स्पोर्ट्स में दाखिला लिया था ताकि मेरी फीस माफ हो सके। मैं सुबह पांच बजे प्रैक्टिस करने जाया करती थी।' उन्होंने बताया उस दौरान स्कूल में स्पोर्ट्स करने वाले बच्चों को कूपन मिला करते थे। उस कूपन से दूसरी लड़कियां जूस पीती थीं, लेकिन वो उन पांच रुपए के कूपन को बचाती थीं। भारती ने आगे कहा, 'महीने के अंत में उन्हीं कूपन्स से फल और जूस अपने घर ले जाया करती थीं। उस समय जब दो वक्त की रोटी का गुजारा भी मुश्किल से होता था तो ऐसे में घर में फल देखकर सब खुश हो जाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram
कपिल शर्मा की सलाह आई काम 
 
भारती आज जिस मुकाम पर हैं वो उसके लिए कपिल शर्मा को हमेशा धन्यवाद देती हैं। कपिल और भारती एक-दूसरे को उस समय से जानते हैं जब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में संघर्ष कर रहे थें। थिएटर करने के दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी, वही से इनकी बॉन्डिंग बनी थी। जब भारती अमृतसर में थिएटर किया करती थी, उस समय कपिल शर्मा ने लाफ्टर चैलेंज 3 जीता था। घर लौटने के बाद कपिल ने भारती से कहा कि इस शो का अगला सीजन आ रहा है तुम उसमें भाग लो। कपिल की सलाह मानकर भारती ने लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन दिए और वो इसके लिए शॉर्ट लिस्ट हो गईं। इस शो में हिस्सा लेने के बाद भारती ने जो कमाल किया वो आज सबके सामने है। भारती जब भी अपनी सफलता की बात करती हैं तो वो कपिल शर्मा का नाम लेना कभी नहीं भूलतीं। 

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram
मां ने नहीं हारी कभी हिम्मत

भारती की मां ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया, लेकिन वो नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी भी जीवन भर संघर्ष करें। भारती ने एक बातचीत में बताया था कि जब उनका लाफ्टर चैलेंज में चयन हुआ था तो आसपास के लोगों ने उनके बारे में बातें बनानी शुरू कर दी थी। कुछ लोगों ने तो उनकी मां के पास जाकर ये भी कहा था कि अगर इसको मुंबई लेकर जाओगी तो इसकी शादी नहीं हो पाएगी।लेकिन भारती की मां ने किसी की बात नहीं सुनी। उनकी मां ने कहा, 'मैं अपनी बेटी को एक बार तो जरूर मुंबई लेकर जाऊंगी। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि इसके मन में कहीं ये रह जाए कि एक मौका मिला था लेकिन मेरी मम्मी मुझे लेकर नहीं गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram
आज भारत की सबसे बड़ी महिला कॉमेडियन हैं 

भारती आज टेलीविजन का बड़ा नाम बन चुकी हैं। आज वो सफल भी हैं और शादीशुदा भी। उन्होंने हर्ष लिंबाचिया से साल 2017 में शादी की थी। कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में भारती ने कभी लल्ली बनकर लोगों को हंसाया तो कभी बुआ बनकर सबका दिल जीत लिया। भारती आज भारत की सबसे बड़ी महिला कॉमेडियन हैं। उनकी शक्ल भर देख लेने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। आज भारती शोहरत और दौलत दोनों ही मामलों में आगे हैं। वो टेलीविजन शो में कॉमेडी का तड़का लगाने के साथ-साथ कई शोज को होस्ट भी कर चुकी हैं, इसी के साथ वो खतरों के खिलाडी जैसे शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अमर उजाला टीम की तरह से  भारती सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें