फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम' का किरदार निभाकर टीवी से गायब हुआ ये एक्टर, 31 साल बाद अब कर रहे ये काम

Sat, 12 Jan 2019 09:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
यूं तो छोटे पर्दे पर भारत की धार्मिक ग्रंथ रामायण को कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है, लेकिन टेलीविजन की दुनिया सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है। भगवान राम की छवि में टीवी पर पहली बार अरुण गोविल ही नजर आए थे। लोगों के दिलों पर भगवान राम बनकर राज करने वाले अरुण गोविल का आज 61वां जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में नजर आने वाले अरुण गोविल के लिए राम का रोल पाना बेहद मुश्किल रहा था। उन्होंने ने एक इंटरव्यू में राम के रोल को पाने में आई मुश्किलों का खुलासा किया था। अरुण गोविल ने बताया कि शुरुआत में रामानंद सागर ने उन्हें राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि राम का किरदार करने वाला इंसान वाकई किसी भी बुरी लत से दूर हो,अरुण गोविल ने आगे बताया था कि इसलिए अरुण ने इस रोल के लिए सिगरेट की लत को छोड़ दिया था। और बाद में भी उन्होंने सिगरेट हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन

3 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
अरुण गोविल पिछले काफी सालों से कोई एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। वो इस इंडस्ट्री से दूर चले गए हैं। अब वो न ही किसी सीरियल में नजर आते हैं और न ही किसी फिल्म में। वो अब कभी-कभी प्रोडक्शन का काम करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि उनकी एक टीवी कंपनी है जो दूरदर्शन चैनल के लिए कार्यक्रम बनाती है। अरुण गोविल का कहना है कि उन्हें रामायण के बाद कभी कोई अच्छा काम ही नहीं मिला। उन्हें लोगों ने राम से ज्यादा कुछ भी सोचने से इनकार कर दिया। इसका परिणाम ये हुआ कि उनका एक्टिंग का करियर ही खत्म हो गया। उन्हें इस बात का बहुत दुख है। 

4 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
उन्होंने बताया कि रामानंद सागर ने उन्हें सबसे पहले सीरियल 'विक्रम और बेताल' में राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाने के लिए दिया था। इसकी सफलता के बाद साल 1987 में 'रामायण' में भगवान राम का रोल मिला। उनका मानना है कि वो भगवान राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए हैं। भले ही 'रामायण' को टीवी पर प्रसारित हुए लगभग तीन दशक हो गए हों लेकिन अरुण गोविल आज भी टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब भी कई जगह पर उन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ने लगते हैं। अरुण गोविल का मानना है कि उन्हें राम बनकर जो सफलता मिली वो किसी दूसरे टीवी सीरियल या फिल्म से नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
आपको बता दें कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। मेरठ कालेज में पढ़ते हुए ही उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का जुनून सवार हो गया था। जिसके बाद वो मुंबई आ गए थे। टीवी के राम का अब एक्टिंग का करियर भले ही पूरी तरह से खत्म हो चुका हो पर लोगों के दिलों में वो आज भी भगवान की तरह बसते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें