सबको हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाला सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' को ऑन एयर हुए 3 साल हो चुके हैं। इन तीन साल में इस सीरियल की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि इसके किरदार मानों लोगों के घरों का हिस्सा बन चुके हैं। सीरियल की कहानी में छोटे-छोटे ऐसे किस्से दिखाए जाते हैं जिससे लोग जुड़ाव महसूस करते है लेकिन क्या आपको पता है इस सीरियल को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Bhabiji Ghar Par Hain
खबरों की मानें तो 'भाबी जी घर पर हैं' में ऐसा ट्विस्ट आएगा जो आपको हिला कर रख देगा। सीरियल की कहानी अब तक तिवारी, अंगूरी, अनीता और विभूति के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन अब इस सीरियल की कहानी में मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Bhabiji Ghar Par Hain
सूत्रों की मानें तो सीरियल में आने वाले वक्त में तिवारी जी की दूसरी शादी हो जाएगी यानी कि अंगूरी की सौतन की एंट्री होगी। यह सौतन कोई और नहीं बल्कि गुलफाम कली ही होंगी। इस बारे में गुलफाम कली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फाल्गुनी रजनी ने कहा - 'तीन साल से एक ही रोल कर रही थी लेकिन अब गुलफाम कली शादीशुदा हो जाएगी और उसके लुक में भी बदलाव आ जाएगा।'
4 of 5
Falguni Rajani
इसके साथ ही फाल्गुनी ने कहा - 'नए सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसमें मेरा नया लुक है। जब मैंने अपने लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस को लगा की सही में मैंने शादी कर ली है। गुलफाम कली की तिवारी जी से शादी हो जाएगी लिहाजा सीरियल की कहानी में बड़ा बदलाव आएगा। उम्मीद है कि भाबी जी घर पर हैं के सभी दर्शकों को यह पसंद आएगा।'
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि अंगूरी अपनी सौतन से किस तरह से डील करेंगी। हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि शो में गोरी मेम का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने शो को छोड़ने का फैसला लिया है। यहां तक कि उन्होंने मेकर्स को पेपर्स भी सौंप दिए है और इस वक्त नोटिस पीरियड पर चल रही हैं। हालांकि इस बारे में सौम्या ने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा।