फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14 नहीं देखतीं शिल्पा शिंदे, शो को लेकर उनके नाम पर फर्जी न्यूज चलाने वालों को अभिनेत्री ने दी ये धमकी

Tue, 15 Dec 2020 09:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : colors tv
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने उन सोशल मीडिया यूजर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है जो उनके नाम पर फर्जी खबरें वायरल कर रहे हैं। शिल्पा शिंदे छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 को लेकर उनके नाम पर फर्जी खबर चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी है।  
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : social media
दरअसल इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शिंदे के नाम पर ट्विटर पर एक खबर वायरल हुई जिसमें राहुल वैद्य की शो में दोबारा एंट्री की बात कही गई थी। अब इस पूरे मामले में पर शिल्पा शिंदे ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : file photo
शिल्पा शिंदे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बिग बॉस 14 का एक भी एपिसोड नहीं देखा है, ऐसे में इस शो को लेकर उनके बारे में फर्जी खबरें वायरल न करें। शिल्पा शिंदे ने कहा, 'जो कोई भी मेरे नाम का इस तरह से इस्तेमाल कर रहा है, मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती हूं। कृपया यह पागलपन न करें।' 
 

4 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : file photo
इस वीडियो के साथ शिल्पा शिंदे ने पोस्ट भी लिखा है। अपने पोस्ट में भी उन्होंने उनके नाम का इस्तेमाल करने वालों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। शिल्पा शिंदे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं बिग बॉस 14 नहीं देख रही हूं और न ही मैंने किसी कंटेस्टेंट को लेकर कोई इंटरव्यू दिया है। न ही मेरा कोई ट्विटर अकाउंट है, लेकिन कई फर्जी आईडी मेरे नाम पर वायरल हो रही हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया से अनुरोध करते हुए शिल्पा शिंदे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मीडिया से अनुरोध है कि फर्जी ट्वीट के आधार पर कोई भी न्यूज पब्लिश न करें। ऐसा करना बंद करें वरना मुझे उन फर्जी सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।' सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे का वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विजेता हैं। 

पढ़ें: अगले साल से अमिताभ बच्चन ने लगाई 'कृपा' करने की उम्मीद, 2021 का इस तरह से कर रहे हैं स्वागत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें