बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ न कुछ ड्रामा होता रहता है। यहां दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं तो पुराने दोस्त को भी विरोधी बनने में समय नहीं लगता। ऐसा ही कुछ हुआ घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के साथ, हालांकि उन्हें घर के किसी सदस्य ने नहीं बल्कि बाहर के दोस्त ने हर्ट किया, जब 'फुकरे रिटर्न्स' की टीम बिग बॉस के घर में आई।
विज्ञापन
2 of 5
फुकरे रिटर्न्स की स्टार कास्ट घर में सभी सदस्यों से मिलने गई और उनसे कुछ तीखे सवाल भी पूछे। जिससे परिवार के सदस्यों में भी थोड़ी बहुत नोक झोंक हुई। स्टार पुलकित सम्राट सभी सदस्यों से मिले, लेकिन विकास गुप्ता को नजरअंदाज कर दिया। बस इसी बात से विकास काफी भावुक हो गए कि पुलकित ने उन्हें देखा तक भी नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल विकास गुप्ता और पुलकित काफी पुराने दोस्त है। पुलकित ने अपना करियर एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से शुरू किया, जिसके क्रिएटिव डायरेक्टर विकास गुप्ता थे।
4 of 5
बिग बॉस के घर में आने के बाद विकास पुलकित को गले लगाना चाहते थे, लेकिन पुलकित ने इस व्यवहार से विकास काफी निराश हो गए। अब बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा बन चुके पुलकित उनसे साधारण रूप से ही मिले।
बिग बॉस होस्ट सलमान खान की राखी बहन श्चवेता रोहिरा के पति पुलकित के घर से जाने विकास ने हितेन तेजवानी से अपनी बात शेयर है, जो इस सीरियल में पुलकित के को स्टार थे।