फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस : वीकेंड का वार में आएंगे सलमान के जीजा जी, होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Sat, 29 Sep 2018 06:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv show
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के वीकेंड का वार के दूसरे एपिसोड यानी 30 सितंबर रविवार को शो के होस्ट सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा दस्तक देंगे। वह शो में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लवयात्री की प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेगे। उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस वरीना हुसैन भी बिग बॉस में आएंगी। फिल्म लवयात्री 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
karan patel
रविवार रात के एपिसोड में मशहूर टीवी सीरियल ये है मोहब्बें में रमन भल्ला का मुख्य किरदार करने वाले एक्टर करण पटेल भी नजर आएंगे। वह घर में एक टास्क करवाएंगे जिसमें इस हफ्ते के गुनहगार को सजा भी मिलेगी। बता दें कि इस हफ्ते का गुनहगार रोमिल चौधरी को माना जाएगा जिन्हें हैंडस्लेप टॉर्चर यानी बिग बॉस के किसी एक कमरे में उनपर मशीनी चांटों की बरसात होगी। ठीक उसी तरह जिस तरह कॉमनर कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा का मशीनी मुक्के से घर में स्वागत किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
द खबरी के मुताबिक बिग बॉस के सोमवार (1 अक्टूबर) के एपिसोड में एक बड़ी बात और देखने को मिल सकती है वो यह है कि घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री देखी जा सकती है। लेकिन कौन शख्स ये वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगा इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

4 of 5
tv show
बता दें कि द खबरी के ही अनुसार घर में आज रात अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू और दीपिका के बीच सुल्तानी अखाड़े में जंग देखने को मिलेगी और इस मुकाबले में दीपिका ने बाजी मार ली है। वहीं, बिग बॉस के कॉलर द्वारा श्रीसंथ पर घर में डबल-फेस होने का आरोप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
आपको बता दें कि शो के दूसरे हफ्ते में जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है उनमें एकल कंटेस्टेंट में दीपिका और करणवीर का नाम शामिल है और वहीं जोड़ीदार में दोनों कॉमनर जोड़ी निर्मल-रोमिल और कृति-रोशमी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें