फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Tamil Season 4: आरी अर्जुन ने जीती ट्रॉफी, कमल हासन ने विजेता के नाम का किया एलान

Mon, 18 Jan 2021 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरी अर्जुन - फोटो : बिग बॉस तमिल 4
बिग बॉस हिंदी की तरह ही तमिल वर्जन भी हिट साबित हुआ। शो टीआरपी की टॉप लिस्ट में रहा है। साल 2020 में बिग बॉस का चौथा सीजन शुरू हुआ। इस सीजन को कमल हासन ने होस्ट किया। तमिल अभिनेता आरी अर्जुन बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

2 of 5
आरी अर्जुन - फोटो : बिग बॉस तमिल 4
चार अक्तूबर 2020 से बिग बॉस के तमिल सीजन की शुरुआत हुई थी। शो में 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। इसमें शिवानी नारायण, राम्या पांडियन, आरी अर्जुन, रियो राज, वेलमुरुगन, अर्चना चंढोक, समयुक्ता कार्तिक, गैब्रिएला चार्लटन, अरणथंगी निशा, अजैद खलीक, जीथन रमेश, रेखा हैरिस और सनम शेट्टी ने बतौर कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
आरी अर्जुन - फोटो : बिग बॉस तमिल 4
बिग बॉस में आरी अर्जुन ने बेहतरीन खेल दिखाया। वह सभी टास्क में अन्य कंटेस्टेंट को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे। आरी अर्जुन के साथ फाइनल राउंड में रियो राज और बालाजी मुरुगडोस ने जगह बनाई थी। बालाजी पहले रनरअप और रियो राज दूसरे रनरअप रहे।
 

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस देश के लोकप्रिय शोज में से एक है। हिंदी वर्जन के हिट होने के बाद इसे अन्य भाषाओं में भी बनाया गया। शो के फॉर्मेट की बात करें तो जाने पहचाने चेहरे शो में हिस्सा लेते हैं और करीब तीन महीने तक बाहरी दुनिया से दूर वो बिग बॉस के घर में रहते हैं। इस दौरान हर हफ्ते जनता के वोटों के आधार पर एक-एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट किया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस हिंदी सीजन 14 की बात करें तो अभी इसके फिनाले में पांच हफ्ते बाकी हैं। शो में रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। वहीं इस हफ्ते शो से एजाज खान बेघर हो जाएंगे। सामने आए प्रोमो में बिग बॉस उनके बाहर जाने का एलान करते हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि एजाज खान को किस वजह से बाहर भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें