फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: नवीन हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्वामी ओमजी

Mon, 14 Nov 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लगता है 'बिग बॉस' के घर में इडिया वाले टीम के लिए मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जहां पहले प्रियंका जग्गा घर से बाहर हुईं वहीं अब नवीन प्रकाश घर से बाहर हो गए हैं। हालांकि उनसे पहले इंडियावाले टीम के स्वामी ओमजी बाहर हुए थे लेकिन फिर से उनकी 'बिग बॉस' के घर में एंट्री हो गई। लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ी है नवीन प्रकाश को।
विज्ञापन

BIGG BOSS: नवीन हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्वामी ओमजी

2 of 5
बता दें कि नवीन हाल ही में एक टास्क के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे। उनके कंधे में चोट आई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ट्रीटमेंट के बाद वो वापस घर में आ गए थे।
विज्ञापन

BIGG BOSS: नवीन हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्वामी ओमजी

3 of 5
'बिग बॉस' के घर में नवीन को सबसे मजबूत प्रतिभागी माना जा रहा था। शो में काफी चुपचाप नजर आने वाले नवीन ने धीरे-धीरे तेवर दिखाने शुरु कर दिए। यही वजह रही कि बीच-बीच में उनका घर के बाकी सदस्यों के साथ झगड़ा भी देखने को मिलता रहा। इसके कारण उनकी एक नेगेटिव छवि भी बन गई थी और सभी समझने लगे कि नवीन शो को जीतने के लिए काफी समझदारी से चाल चल रहे हैं।

BIGG BOSS: नवीन हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्वामी ओमजी

4 of 5
इतना ही नहीं इम्यूनिटी टास्क के दौरान नवीन प्रकाश और लोकेश के बीच काफी बहस देखने को मिली जिसकी खुद सलमान खान ने भी निंदा की थी। चूंकि अब नवीन प्रकाश घर से बाहर हो गए हैं घर के बाकी सदस्यों, खासकर सेलेब्रिटी टीम को खुशी का अहसास हो रहा है वहीं इंडियावाले टीम इस एविक्शन से थोड़ा शांत है। स्वामी ओमजी तो नवीन को घर से बेघर करने के फैसले पर फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: नवीन हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्वामी ओमजी

5 of 5
बता दें कि नॉमिनेशन प्रकिया में इस हफ्ते थोड़ा ट्विस्ट डाला गया। चार लोगों को इस बार नॉमिनेशन मिला जिनमें राहुल देव, लोकेश कुमारी, मनवीर गुज्जर और नवीन प्रकाश शामिल थे। लेकिन कहीं ना कहीं नवीन को मालूम था कि इस हफ्ते वो घर से बाहर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें