फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में इस कंटेस्टेंट ने फिर किया श्रीसंथ का जीना दुश्वार, बाथरूम में बैठ रो-रोकर किया बुरा हाल

Thu, 18 Oct 2018 07:29 PM IST
एंटरटनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
बिग बॉस में श्रीसंथ ने सीक्रेट रूम से दोबारा मुख्य घर में एंट्री ले ली है। लेकिन उनका घर में दोबारा जाना उनपर ही भारी पड़ रहा है। बता दें कि वाइल्ड कार्ड से शो में एंट्री करने वाली कॉमनर कंटेस्टेंट सुरभि राणा ने एक बार फिर श्रीसंथ को टारगेट करना शुरू कर दिया है। जी हां, आइए जानते हैं आखिर क्या कहा सुरभि ने जो रो पड़े श्रीसंथ..
विज्ञापन

2 of 5
सुरभि
बता दें कि घर में एक सनसनी सीक्रेट टास्क होता है और इस दौरान श्रीसंथ और सुरभि पर इंपोर्टेंट और अनइंपोर्टेंट पर्सन को लेकर लड़ाई भिड़ जाती है। एक तरफ श्रीसंथ ने सुरभि पर अपने शब्दों से आग बरसाई तो वहीं सुरभि ने भी श्रीसंथ को तमीज से बात करने की नसीहत दे डाली। इस बीच सुरभि का पलड़ा श्रीसंथ पर भारी पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth
सुरभि से लड़ाई के बाद श्रीसंथ बाथरूम में जाकर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई देते हैं जहां उन्हें दीपिका समझाती हुई नजर आती हैं। बता दें कि घर में आज रात दीपक और शिवाशीष को छोड़कर सभी घरवालों के सनसनी सीक्रेट्स का खुलासा होगा। जिसमें किसी के भी चरित्र पर बात आ सकती है। 

4 of 5
bigg boss
लेकिन जिस तरह से घर में सनसनी सीक्रेट्स का खुलासा किया जा रहा है तो ऐसे में जसलीन और अनूप शक के घेरे में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। दरअसल, यह एक टास्क है जिसमें घरवालों के सीक्रेट्स का बिग बॉस खुलासा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
वहीं, दीपक और शिवाशीष टास्क में इस बात का पता लगाएंगे कि यह खुलासा किस कंटेस्टेंट के बारे में किया गया है। ऐसे में जो ज्यादा बार सही जवाब देगा वही घर का अगला कैप्टन बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें