बिग बॉस के घर 25 वें दिन कैप्टेंसी के लिए टास्क में आमने-सामने आईं सबा और सृष्टि ने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनके लिए बिग बॉस इतना बड़ा फैसला ले लेंगे। दरअसल, इस पूरे सीजन सबा और सृष्टि में से कोई भी कैप्टन नहीं बन पाएगा। क्योंकि इन दोनों ने टास्क में हाथापाई कर खुद को इस रेस से बाहर करवा लिया है। ऐसे में बिग बॉस ने इन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कैप्टेंसी की दावेदारी से आयोग्य कर दिया है।