फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: श्रीसंथ की इस शर्मनाक हरकत पर एक हुए घरवाले, सभी ने सुनाई खरी-खोटी

Wed, 17 Oct 2018 08:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg boss 12
बिग बॉस सीजन 12 को एक महीना हो चुका है और घर का माहौल भी अब पूरी तरह गरमा चुका है। इस एक महीने के बीच एक जोड़ी और दो सिंगल कंटेस्टेंट्स बेघर भी हो चुके हैं । वहीं, अनूप जलोटा और श्रीसंथ सीक्रेट रूम से घर का सारा हाल जानकर फिर से शो में एंटर कर गए हैं। लेकिन श्रीसंथ ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी। इस बार उन्होंने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि घर के एक-एक सदस्य ने उनकी अच्छे से क्लास ली...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
बता दें कि घर में घोड़ा गाड़ी टास्क का दूसरा पड़ाव बाकी है। लेकिन श्रीसंथ ने इस टास्क के दूसरे पड़ाव में बहुत शर्मनाक हरकत कर घर में बगावत कर दी। दरअसल, टास्क के दौरान उन्होंने कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर के नाम को लिख उस पर थूक डाला जिसके बाद से घर का एक-एक कंटेस्टेंट उनपर बरस पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
ऐसे में कॉमनर्स से लेकर सेलिब्रिटीज ने उन्हें समझाया कि यह बहुत गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंथ को घर से बेघर करवाया था लेकिन उन्होंने भी श्रीसंथ को बहुत समझाया। वहीं सबसे ज्यादा वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में आई सुरभि राणा ने श्रीसंथ को जमकर लताड़ा। 

4 of 5
सुरभि
सुरभि ने इतनी बातें कही कि श्रीसंथ ने एक बार फिर घर छोड़ने का मन बना लिया। ऐसे में वह घर के गार्डन एरिया में गए और दीवार पर चढ़ने की पूरजोर कोशिश कर भागते नजर आए। लेकिन, सुरभि नहीं रुकी और वह श्रीसंथ को लगातार कुछ ना कुछ बोलती ही रहीं। वहीं, दीपिका ने भी श्रीसंथ को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kim sharma
बता दें कि घर में दो और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इसमें युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस किम शर्मा का नाम तय माना जा रहा है और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड का वार में टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें