फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक ठाकुर के टॉप खींचने से दंग रह गईं सोमी खान, बोलीं- 'बिग बॉस से बात करूंगी अब'

Fri, 28 Sep 2018 08:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv show
बिग बॉस 12 के 11वें एपिसोड में घर में नया कैप्टन चुना जाएगा और साथ ही तीन कंटेस्टेंट्स को जेल की सजा मिलेगी। इस बीच घर में आज रात कैप्टेंसी के लिए टास्क भी होगा जिसमें नेहा और करणवीर आमने सामने होंगे। लेकिन इन सबसे परे बड़ी बात ये देखने को मिलेगी कि घर में सबसे फनी अंदाज में रहने वाले दीपक ठाकुर पर सोमी खान ने उनका टॉप खींचने का आरोप लगाया है जिसके चलते दीपक और खान सिस्टर्स के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा...
विज्ञापन

2 of 5
tv show
दरअसल, वूट पर शो के प्रीव्यू की वीडियो में खान सिस्टर्स (सबा-सोमी) और दीपक ठाकुर में इस बात को लेकर लड़ाई हो रही है दीपक सोमी से फिजिकल हुए हैं। सोमी ने अपनी बहन सबा को बताया कि दीपक ने उसके साथ बदतमीजी की है। लेकिन दीपक इस बात को मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
tv show
वीडियो में सबा खान भी रोती हुईं दिख रही हैं और कह रही है कि मजाक की भी कोई हद होती है। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि दोनों बहन दीपक को टारगेट कर रही हैं। सोमी टॉप को लेकर तो सबा खान दीपक के लगातार मजाक करने के रवैये को लेकर। लेकिन दीपक ने दोनों बहनों को हाथों-हाथ जवाब दे इन आरोपों से कन्नी काट ली है।

4 of 5
tv show
दरअसल, सोमी ने अपनी बहन को बताया कि 'दीपक मेरे टॉप से छेड़खानी कर रहा था।' वीडियो में सोमी खुद इस वारदात को अपनी बहन को बता रही हैं। वहीं, दीपक की जोड़ीदार उर्वशी, दीपक को बार-बार समझा रही हैं कि वह ना बोलें, लेकिन दीपक यह कहते दिख रहे हैं कि अगर वह नहीं बोलेंगे तो दर्शक उन्हें गलत समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tv show
बता दें कि दीपक बहुत गुस्से में हैं और आगे कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने खुद को साबित करने के लिए बोलना ही पड़ेगा। लेकिन उर्वशी ने ये सारी बातें सुन दीपक से कहा कि वह उनसे बात ना करें तो भोजपुरी गायक ने कहा ' हम तुम्हारे हिसाब से नहीं खेलेंगे, हम वहीं करेंगे जो हमे ठीक लगेगा।' बाकी की हकीकत आज रात के शो में पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें