10 हफ्तों तक अपनी कैंप्टनसी के लिए लड़ने वाली अर्शी खान को आखिरकार विकास गुप्ता की मेहरबानी से कप्तान बना दिया गया। अब अर्शी अपने इस अधिकार का पूरा फायदा उठा रही हैं। हालांकि सलमान और घर के कुछ सदस्य उनके कैप्टन बनने से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Arshi Khan
इस बात का जिक्र सलमान ने कल वीकेंड के वार में किया था। फिलहाल पिछले हफ्ते के नॉमिनेशन से शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी बच गए। क्योंकि वोटिंग लाइन्स बंद थीं। अब आज नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए घरवालों को एक टास्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
बिग बॉस
इस टास्क के अंदर दो टीम बांट दी जाएंगी। एक टीम में हितेन, शिल्पा, लव और प्रियांक होंगे। वहीं दूसरी टीम में आकाश, हिना, पुनीश और विकास। दोनों टीमों को कैप्टन अर्शी को मनाना होगा और अपनी टीम के सदस्य को बचाना होगा।
पढ़ें- PHOTOS: बिन बताए विराट-अनुष्का ने कर ली शादी, यहां जानें कब-क्या हुआ?
4 of 6
बिग बॉस
जब बिग बॉस बजर बजाएंगे तब अर्शी एक टीम के सदस्य को नॉमिनेट कर देंगी। इसके लिए अर्शी गार्डन एरिया में लगे हर कंटेस्टेंट का नाम का सेब तोड़कर पानी में डाल देंगी। जिससे वो सदस्य नॉमिनेट हो जाएगा।
Nominations se bachne ke liye gharwalon ko manana hoga captain ko! Kaun hoga Arshi Khan ke nishaane par? Jaanne ke liye dekhiye #BB11 aaj raat 10:30 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/Ts3yIZk5Dq— COLORS (@ColorsTV) December 11, 2017
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस
जैसा कि बिग बॉस के दर्शक अच्छे से जानते हैं कि अर्शी शिल्पा को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इसलिए वो हितेन, शिल्पा, लव और प्रियांक वाली टीम को नॉमिनेट करती हैं। इसी के साथ आकाश, हिना, पुनीश, विकास और खुद अर्शी इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं।
सोशल मीडिया पर इन कंटेस्टेंट के नॉमिनेशन की खबर कंफर्म हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शो के मास्टर माइंड विकास गुप्ता ने अर्शी के साथ मिलकर गहरी चाल चली है। खुद को सेफ करने के लिए उन्होंने अर्शी को अपने कॉन्फिडेंस में लिया और शिल्पा की टीम नॉमिनेट हो गई।