फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा के 'मक्खी' कहने पर दीपिका कक्कड़ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'दर्शकों को पता है कि वो..'

Mon, 31 Dec 2018 08:48 PM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
dipika kakar - फोटो : twitter
बिग बॉस का फिनाले जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ ने मीडिया से बात की। इंटरव्यू के दौरान दीपिका कक्कड़ ने केवल अपने श्रीसंथ के रिश्ते की सच्चाई बताई बल्कि शिल्पा शिंदे को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। तो चलिए आपको बताते हैं दीपिका कक्कड़ ने आखिर इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए। 
विज्ञापन

2 of 8
Dipika Kakar - फोटो : amar ujala
दीपिका कक्कड़ ने कहा - 'जर्नी अपने आप में बहुत बड़ा चैलेंज रही है। जब हम बाहर होते हैं तो दुनिया आपको जान बूझकर नीचा दिखाने के लिए बाते नहीं सुनाती। मैंने जो भी किया उस घर में लोगों ने फेक ही कहा। फिर चाहे खाना बनाना हो या फिर लोगों को जाकर सपोर्ट करना हो। हर बार मुझे यही कहा गया कि फेक है यह सब स्ट्रैटजी है।' 
विज्ञापन

3 of 8
dipika kakkar - फोटो : twitter
दीपिका ने कहा - 'मैंने बस यही दिमाग में रखा कि ईमानदर रहूंगी। जो मुझे सही लगता है वही करूंगी। घरवालों को तो कुछ भी प्रूफ करने का फायदा नहीं है लेकिन दर्शक जरूर समझेंगे। मेरे लिए बिग बॉस जीतने से ज्यादा खुद को बतौर पर्सनैलिटी साबित करना था। सबसे मुश्किल था कि मैंने बतौर सेलिब्रिटी एंट्री ली थी। इसलिए घर में जो भी कर रही थी उसे निगेटिव तौर पर लिया जा रहा था।'

4 of 8
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter
शिल्पा शिंदे के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा - 'मुझे नहीं पता शिल्पा मुझसे अपसेट क्यों है? मैं उनके ओपीनियन की इज्जत करती हूं। कुछ भी आप करते तो कुछ आपको सपोर्ट करते हैं और कुछ नहीं। इसलिए वह उनके विचार है कि मैं फेक हूं। दर्शकों को पता है कि वह किसको जिता रहे है। इतने सारे लोगों से मिली हूं और सभी कह रहे हैं आपने बहुत अच्छे से खेला। इसी वजह से यह ट्रॉफी आज मेरे पास है।' 
विज्ञापन

5 of 8
dipika kakar - फोटो : File Photo
जब दीपिका से पूछा गया क्या आप कलर्स की चेहरा रही हैं तो इस वजह से जीतीं? इस पर दीपिका ने कहा- 'अगर ऐसा होता तो मुझे 'झलक दिखलाजा' जीत जाना चाहिए था क्योंकि उस समय तो मैं शो कर रही थी। मुझे नहीं लगता कि बिग बॉस में कुछ भी फेक होता है।'
विज्ञापन

6 of 8
sreesanth, dipika - फोटो : file photo
दीपिका ने आगे कहा- 'मैं हमेशा से चाहती थी कि टॉप 2 में मैं और भाई ही रहे और ऐसा ही हुआ। दीपक के जाने के बाद मैंने भाई से कहा भी था जो भी जीतेगा वह साबित कर देगा कि दर्शकों को उसकी जर्नी ज्यादा पसंद आई, वही हुआ। रोमिल के बारे में दीपिका ने कहा- 'मैं उनसे बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहूंगी और न ही बात करना चाहूंगीं। ऐसा नहीं है कि मुंह मोड़ लूंगी लेकिन सामने से कोई बात नहीं करूंगी।'
विज्ञापन

7 of 8
Dipika Kakar - फोटो : Instagram
दीपिका ने कहा- 'बेशक यह ट्रॉफी मेरे लिए काफी अहमियत रखती है लेकिन इससे ज्यादा जो शोएब और परिवार वालों के चेहरे पर खुशी है वो महत्वपूर्ण है। जब मैंने ट्रॉफी हाथ में ली और सबा-शोएब की आंख में आंसू थे तो वो मेरी असली जीत है। जितना मैंने घर के अंदर रहकर झेला है उतना ही बाहर रहकर उन्होंने झेला है। यह ट्रॉफी मेरी, मेरे परिवार और फैंस की जीत है जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।'
विज्ञापन

8 of 8
dipika kakar - फोटो : twitter
इसके साथ ही दीपिका ने कहा- 'बिग बॉस ने सिखाया कि कुछ भी हो अपने आप पर विश्वास रखना चाहिए। घर की बहुत सारी यादे हैं। 105 दिन की एक-एक याद बहुत अच्छी हैं। जब दीपिका से कहा गया श्रीसंथ ने इंटरव्यू में भी कहा कि आप कलर्स का चेहरा है इस वजह से जीतीं। इस पर दीपिका ने कहा मेरा शो के अंदर भी उनसे झगड़ा हुआ था और अब भी उनसे सहमत नहीं हूं।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें