फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: शुरू होने से पहले ही खुली वोटिंग लाइन, 2 जोड़ियों में से एक है एक दूसरे की 'जानी दुश्मन'

Sat, 15 Sep 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
'बिग बॉस' सीजन 12 जबरदस्त होने वाला है। इस बार शो के मेकर्स ने शो शुरू होने से पहले ही फैंस को अपनी फेवरेट जोड़ी को अंदर भेजने का मौका दिया है। यह दो जोड़ियां इस वक्त 'बिग बॉस' के घर के अंदर है और एक दूसरे से मुलाकात कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों जोड़ियों में एक जोड़ी एक दूसरे की कट्टर दुश्मन है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Roshmi Banik
शो के मेकर्स ने VOOT ऐप पर इस प्रकिया को 'ताला खोल' नाम दिया है। इन जोड़ियों में से एक जोड़ी कॉमनर है और दूसरी जोड़ी को आप इससे पहले रियलिटी शो रोडीज में देख चुके हैं। 'बिग बॉस गुरु' के ट्वीट के मुताबिक फैंस को इन दो जोड़ियों में से किसी एक जोड़ी को अंदर भेज सकते हैं। जोड़ी को अंदर भेजने का मानक उन्हें भेजे गए वोट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Roshmi Banik and Mital Joshi
'द खबरी' ने कॉमनर जोड़ी का एक वीडियो भी रिलीज किया है। जिसमें यह दोनों अपने बारे में बता रही हैं। इन दोनों का नाम मितल जोशी और रोशनी बनिक है। वीडियो में यह दोनों बता रही हैं कि वह एक दूसरे की कट्टर दुश्मन है। मित्तल जोशी मेकअप आर्टिस्ट हैं जबकि रोशनी बनिक का अपना बिजनेस है। मितल जोशी के मुताबिक यह दोनों पहले अच्छे दोस्त थे लेकिन ब्वॉयफ्रेंड को लेकर दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों आज एक दूसरे की सबसे बड़ी दुश्मन है। यह दोनों लड़कियां कोलकाता की रहने वाली हैं।
 


 

4 of 5
Kriti Verma and Surbhi Rana
वहीं दूसरी जोड़ी की बात करें तो सुरभि राना और कीर्ति वर्मा रोडीज में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। फिलहाल यह दोनों जोड़ियां इस वक्त बिग बॉस के मुख्य घर के अंदर है। 'बिग बॉस गुरू' के ट्वीट के मुताबिक इन दोनों में से कोई एक जोड़ी घर के अंदर जाएगी। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस किस जोड़ी को अपनी फेवरेट जोड़ी बनाकर घर के अंदर रहने का मौका देते हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि शो शुरू होने से पहले ही फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी के लिए वोट कर सकते हैं।
 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
इस बीच सलमान खान का घर में एंट्री करते हुए प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान घर के अंदर बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह गाने तुझे अक्सा बीच घुमा दो चलती क्या और एक बार जो जाए जवानी हैं। इस वीडियो में सलमान खान फ्रेंच दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो जरूर कह सकते हैं कि इस बार का 'बिग बॉस सीजन 12' का ग्रैंड प्रीमियर धमाकेदार होने वाला है।
 


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें