फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से लेकर 41 की उम्र में सुचिता त्रिवेदी की शादी तक, टीवी की ये 5 खबरें रहीं लाइमलाइट में

Tue, 25 Sep 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss season 12
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

 
विज्ञापन

2 of 6
bharti singh
भारती सिंह और हर्ष को हुआ डेंगू
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस' को लेकर सुर्खियों में थे। बाद में खबर आई कि दोनों ही 'बिग बॉस 12' का हिस्सा नहीं हैं। अब भारती के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वेब पोर्टल में छपी खबर की मानें तो डॉक्टर ने भारती सिंह और उनके पति को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। डॉक्टरों का कहना है कि हालत में कोई सुधार आने तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
sucheta trivedi
41 की उम्र में टीवी एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने की शादी
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने 41 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई है। सुचिता ने शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजदूगी में निगम पटेल से की। शादी गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सुचिता ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। सुचिता ने मशहूर शो 'कहानी घर-घर की', 'खिचड़ी' और 'बा बहू और बेबी' सीरियल में भी काम किया है।

 

4 of 6
kasautii
कमोलिका की पहली तस्वीर आई सामने
'कसौटी जिंदगी के' रीबूट में अनुराग और प्रेरणा का किरदार कौन निभा रहा है इस बात का तो खुलासा हो गया था लेकिन कमोलिया पर सस्पेंस बना हुआ था। अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। एकता कपूर ने शो का एक और प्रोमो रिलीज किया है। सीरियल के इस नए प्रोमो में अनुराग-प्रेरणा के साथ-साथ शो के बाकी किरदारों की भी झलक समाने आई है लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है कोमोलिका बनीं हिना खान ने। प्रोमो में कोमोलिका का बैक दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी प्रोमो में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। प्रोमो को देखकर तो यही लग रहा है कि इस सीरियल में हिना खान दमदार रोल में हैं तभी तो उनके लुक को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट किए गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
इश्कबाज
'इश्कबाज' होगा ऑफ एयर
टीवी सीरियल इश्कबाज के दर्शकों को करारा झटका लगने वाला है। दरअसल एक बार फिर इस शो के बंद होने की खबरें सामने आने लगी हैं। बता दें कि ये शो 2016 में ऑन एयर हुआ था और कईं बार इसके बंद होने की खबरें आईं लेकिन निर्माताओं ने ऐसी अटकलों को कोरी बकवास कहा था। पर अब इस बार खुद मेकर्स ने शो को बंद करने की बता कही है।  कहा जा रहा है कि निर्माता नवंबर में इसे ऑफ एयर करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss
बिग बॉस 12: करणवीर ने नॉमिनेशन में कृति को दिया धोखा
रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 12' धीरे-धीरे अपने रोमांचक मोड़ पर आता जा रहा है। जहां बिग बॉस ने घर में मौजूद सदस्यों के साथ अपना खेल खेलना शुरू कर दिया है तो वहीं घर में मौजूद सदस्य आपस में ही एक दूसरे को धोखा देने में लगे हुए हैं। नॉमिनेशन प्रक्रिया पर नजर डालें तो बतौर कैप्टन रहते हुए कृति-रोशमी की जोड़ी को घर में रहकर लापरवाही दिखाने की वजह से बिग बॉस ने सीधे उन्हें नॉमिनेट कर दिया है। नॉमिनेशन से पहले कृति ने करणवीर से उनके खिलाफ वोट न करने की बात कही थी। हालांकि नॉमिनेशन के दौरान करणवीर ने न केवल कृति की पोल खोल दी बल्कि उनके खिलाफ वोट भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें