फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: इस तरह एंट्री करेंगे ये 2 स्टार्स, 1 तो लीक वीडियो में खुलेआम दे रहा सलमान को टक्कर

Sat, 15 Sep 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth and Neha Pendse
'बिग बॉस' सीजन 12 के लिए फैंस का उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। हर कोई इस रियलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार के सीजन में कई बदलाव किए गए हैं जिसकी वजह से फैंस में एक्साइटमेंट दोगुना है। 'बिग बॉस' सीजन 12 के घर के अंदर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है इस बार का सीजन शुरू होने से पहले लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। वहीं अब शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले पहले सेलिब्रिटी का वीडियो सामने आ गया है जिसे देखकर आप इंप्रेस हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
एस श्रीसंत
इस वीडियो को 'द खबरी' ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें यह फेमस पूर्व क्रिकेटर अपने बारे में फैंस को रूबरू करवाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस प्रोमो में क्रिकेटर बॉल के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं हालांकि चेहरा नहीं दिखाया गया है। हम आपको बता दें यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि श्रीसंत है जिन पर IPL 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। आरोप साबित होने के बाद बीसीसीआई ने उन पर जिंदगी भर का बैन लगा दिया है।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Sreesanth
इस प्रोमो में श्रीसंत कह रहे हैं - 'मेरे लिए जिंदगी हमेशा एक क्रिकेट का मैदान थी लेकिन अब मुझे बनना है बिग बॉस के घर का सुल्तान। श्रीसंत की रियलिटी शो में यह पहली पारी नहीं है इससे पहले वह 2 और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। श्रीसंत 'झलक दिखला जा सीजन 7' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं। वहीं एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें नेहा पेंडसे गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।

 

4 of 5
Neha Pendse
इस प्रोमो में उनका चेहरा न दिखाकर पहचान को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है - 'अब होगा धमाल और मचेगी धूम, तैयार रहो बिग बॉस सीजन 12 की रात के लिए।' इन 2 प्रोमोज के अलावा टेली स्पाइस ने 'बिग बॉस' सीजन 12 की दो और जोड़ियों के नाम का खुलासा किया है। टेली स्पाइस के ट्वीट के मुताबिक रोडीज की पूर्व प्रतियोगी रह चुकीं सुरभी राना और कृति वर्मा भी सेलिब्रिटी जोड़ी के तौर पर घर में एंट्री लेंगी। इसके अलावा रोशमी बनिक और मित्तल जोशी बतौर कॉमनर शो में हिस्सा लेंगे। ट्वीट के मुताबिक रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में इस कॉमनर जोड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा।
 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan bigg boss
आपको बता दें, इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 रात साढ़े 10 बजे के बजाय 9 बजे प्रसारित होगा। कई बार शो की टाइमिंग को लेकर पहले आपत्ति जताई जा चुकी थी जिसके बाद इसका समय देर रात रखा गया था। ऐसे में सीजन 12 की टाइमिंग 9 बजे फिर से होना अपने आप में बड़ी बात है। इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीजन के लिए सलमान खान ने एक एपिसोड के 14 करोड़ चार्ज किए हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें