फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से निकलते ही सपना चौधरी के सुर बदले, शो के उलट दिए टाइटल

Wed, 06 Dec 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Choudhary
बिग बॉस के सीजन 11 में जबसे सपना चौधरी OUT हुई हैं, तबसे उसके टीवी पर अलग-अलग बयान आ रहे हैं। सपना के सुर बिल्कुल बदल चुके हैं। शो में रहते हुए जिन कंटेस्‍टेंट से पहले सबसे ज्यादा लड़ती थी, अब उनके बारे में सपना के बयान बदल चुके हैं। जानिए, किस कंटेस्‍टेंट के बारे में क्या कहती हैं सपना...

पढ़ें: BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : SELF
शिल्पा शिंदे के बारे में सपना चौधरी बताती हैं कि वह अच्छी हैं लेकिन जब उनका दिमाग किसी के लिए हट जाता है तो वह उसको अपनी लाइफ से क्रॉस मार देती हैं। उनमें बुरी बात यह है कि उनके लिए कोई कुछ करता भी है तो वह उसे थैंक्यू नहीं कहती हैं। शिल्पा का नाम शो के विजेता के दावेदारों में से सबसे आगे है।
विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता और पुनीश की तारीफों के पुल बांधते हुए सपना ने कहा कि विकास गुप्ता घर के अंदर चाहे कुछ भी हों, लेकिन बाहर की जिंदगी में बेहद अच्छे हैं। वह घर में दिमाग से खेलते हैं। पुनीश मजबूत है। अच्छे के साथ अच्छे हैं, बुरे के साथ बुरे हैं। गौरतलब है कि शो में दोनों से सपना की एक दिन भी न बनीं।

4 of 5
प्रियांक शर्मा
घर में अपनी गैंग हिना खान, लव त्यागी और प्रियांक के बारे में सपना ने बताया कि हिना जो बोलती हैं, वह उसकी शक्ल से मैच नहीं करता। वह पॉजिटिव हैं, नेगेटिव सोचती नहीं है लेकिन नेगेटिव हो जाता है। प्रियांक ने जो कुछ भी किया हो, लेकिन वह बच्चा है। लव त्यागी को मजबूत कह सकते हैं, लेकिन उसमें दिमाग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्शी खान
बिग बॉस के घर में सपना चौधरी की सबसे बड़ी दुश्मन रही अर्शी खान के बारे में काफी चौंकाने वाला बयान सामने आया। सपना ने बताया कि अर्शी दिल की बहुत अच्छी हैं लेकिन जब वह पागल होती हैं तो ऐसे-ऐसे शब्द बोलती हैं कि अच्छे-अच्छे पागल हो जाएं। हितेन भी अच्छे हैं और अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें