फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: बानी की मां पर बाबा ने किया 'भद्दा' कमेंट, सलमान का फूटा गुस्सा

Sat, 10 Dec 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कई बार डांट खाने और गुस्सा झेलने के बाद भी स्वामी ओमजी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। बिग बॉस के घर में उन्होंने अफरा-तफरी मचाई हुई है और सभी उनसे परेशान हैं। जहां हाल ही में उन्होंने किचन में टॉयलेट करके घरवालों को चौंका दिया था, वहीं हाल ही में उन्होंने बानी की कैंसर से पीड़ित मां को लेकर बेहद शर्मनाक बात बोली।
विज्ञापन

BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother

2 of 5
दरअसल बानी किसी वजह से कप्तान के चुनाव के लिए दिए गए टास्क में नहीं खेल रहीं थीं लेकिन वो अपनी टीम को जिताने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहीं थीं। इस बार स्वामी ओमजी ने कहा कि अगर वो टास्क में भाग नहीं लेंगी तो उनकी मां मर जाएंगी। इतना सुनकर ना सिर्फ बानी अपना आपा खो बैठीं बल्कि खुद सलमान खान ने भी उनको जमकर डांट लगाई। गुस्से में सलमान यहां तक कह गए कि स्वामी ओमजी बाबा कहलाने के ही लायक नहीं हैं।

देखिए किस तरह सलमान ने लगाई लताड़ इस वीडियो में:
  'You don't deserve to be called Baba anymore' - an angry @BeingSalmanKhan to #OmSwami! #Video #BB10WeekendKaVaar  https://t.co/yHxaCOsLvO — COLORS (@ColorsTV) December 10, 2016
विज्ञापन

BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother

3 of 5
बाबा अपनी गलती के लिए काफी पछताए और बानी से माफी भी मांगी लेकिन बानी माफी देने के मूड में नहीं थीं और वो फूट-फूटकर रोने लगीं।

BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother

4 of 5
बानी का गुस्सा इस कदर चर्म पर था कि उन्होंने ना सिर्फ बाबा को खरी-खोटी सुनाई बल्कि घर के उन सदस्यों को भी काफी कुछ कहा जो ये सब सुनने पर भी चुप थे और मदद के लिए आगे नहीं आए। लेकिन बानी से ज्यादा गुस्सा सलमान खान का दिखा जिन्होंने इस तरह के असंवेदनशील रिमार्क पर स्वामी ओमजी को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother

5 of 5
- फोटो : self
कुल मिलाकर 'बिग बॉस' का ये 'वीकेंड का वार' काफी जबरदस्त होने वाला है। खबर है कि इस हफ्ते साहिल आनंद और प्रियंका जग्गा घर से बाहर हो जाएंगे।

देखिए जब स्वामी ओमजी ने बानी की मां को लेकर किया कमेंट:
  'Nahi khelni mujhe ye stupid si game' - @bani_j breaks down after a comment by #OmSwami! #BB10 #Video  https://t.co/a2Smqq1hto — COLORS (@ColorsTV) December 9, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें