फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की उम्र से ही गाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं जान कुमार सानू, बिग बॉस के घर में दर्शकों को दिखाएंगे टैलेंट

Fri, 25 Sep 2020 10:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला
जाने माने पार्श्वगायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होने वाले हैं। सलमान खान ने गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को बिग बॉस 14 के पहले प्रतियोगी के रूप में पेश किया। शो में जाने से पहले जान फिलहाल क्वारंटीन में हैं और शो के नियम के हिसाब से उनका 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने से पहले कोरोना वायरस का परीक्षण भी किया जाएगा। चलिए जानते हैं जान के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान की उम्र इस वक्त 26 साल की है और उनका असली नाम जायेश भट्टाचार्या है। वे क्लासिकल ट्रेंड सिंगर हैं और कुमार सानू की पहली पत्नी रीता के बेटे हैं। जान ने गायन की शुरुआत तीन साल की उम्र में की थी। उसके बाद सात साल की उम्र में उन्होंने क्लासिकल संगीत सीखना शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान ने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' में अपनी आवाज दी है। वे बंगाली सिनेमा में भी गा चुके हैं। आधिकारिक तौर पर उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में अपने पिता के पॉपुलर गाने 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के गानों से की थी।

4 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रतिभाशाली गायक जान पियानो सहित कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। जान का पहला एकल गीत तू सांदली इस वर्ष की शुरुआत में रिलीज किया गया था। वह अपने YouTube चैनल पर अपने पिता के लोकप्रिय गानों के कवर संस्करण भी साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान ने कई कार्टून शोज के लिए वॉइस ओवर भी किया है। बता दें बिग बॉस 14 का 3 अक्टूबर से आगाज हो रहा है। कोरोना संकट के बीच भी इस बार शो टेलीकास्ट हो रहा है और आने वाले दिनों में दर्शकों के लिए मनोरंजन वाले एपिसोड देखने आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें